स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के तहत खेले गए अहम मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए सऊद शकील के 62 रनों की मदद से 241 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली के 100 रनों की बदौलत 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। कोहली का यह पाकिस्तान के खिलाफ चौथा शतक है। उन्होंने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया और साथ ही टीम को जीत दिला दी। इसी के साथ भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के आगामी राऊंड में पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान लगभग बाहर हो गई है।
पाकिस्तान की पारी
49.4 - हर्षित राणा की गेंद पर खुशदिल आउट, कोहली ने कैच किया। खुशदिल आउट होने वाले आखिरी खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान की टीम 241 रन पर आउट हो गई है। हर्षित राणा की धीमी गेंद पर बल्लेबाज ने डीप मिडविकेट की तरफ शॉट खेला। कोहली ने कैच पकड़ लिया और सभी खिलाड़ी एक साथ पवेलियन की तरफ लौटने लगे। खुशदिल कॉट ने 39 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए।
48.6 - हारिस राउफ रन आउट। मिडिल और लेग पर फुल और तेज गेंद, हारिस राउफ ने इसे मिड-विकेट के पार फ्लिक किया और फील्डर को चुनौती दी। कीपर के छोर पर अक्षर द्वारा एक फ्लैट थ्रो के बाद राहुल ने जल्दी से बेल्स को उखाड़ दिया। राउफ क्रीज लाइन से पीछे रह गए। हारिस राउफ 7 गेंदों पर 8 बनाकर पवेलियन लौटे जिसमें एक छक्का भी शामिल था।
46.4 - कुलदीप यादव की गेंद पर नसीम शाह ने कैच आउट हुए, कोहली ने कैच किया। कुलदीप यादव का तीसरा विकेट था। यह बहुत आसान आउट था। नसीम शाह ने लॉन्ग-ऑन की तरफ गेंद को खेला और कोहली ने आसानी से कैच पकड़ लिया। नसीम शाह ने 16 गेंदों पर 14 रन बनाए जिसमें एक चौखा शामिल था।
42.5 - कुलदीप यादव की गेंद पर शाहीन अफरीदी LBW हुए। कुलदीप यादव ने दो गेंदों में दो विकेट लिए। कुलदीप यादव की गुगली बल्लेबाज के पैड पर जा लगा।शाहीन अफरीदी ने तुरंत रिव्यू ले लिया। लेकिन अंपायर ने अपना फैसला बरकरार रखा। वह पहली गेंद पर शून्य पर आउट हुए।
42.4- कुलदीप यादव की गेंद पर सलमान आगा का जडेजा ने कैच लपका। एक और बल्लेबाज ने धराशायी। कुलदीप ने स्ट्राइक किया! स्पिनर की ओर से एक लूपी गेंद फेंकी गई और सलमान आगा ने इसे खेलने की कोशिश में गेंद को ज्यादा ही उफाल दिया जिससे जडेजा ने कैच पकड़कर सलमान को बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने 24 गेंदों पर 19 रन बनाए।
36.1 - जडेजा की गेंद पर तैयब ताहिर बोल्ड। जडेजा का यह पहला विकेट है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। गेंदबाज ने अच्छी तरह से गेंद को उछाला, गेंद गुड लेंथ एरिया में गई और टर्न हो गई। तैयब ताहिर अपने डिफेंस पर बोल्ड हो गए और। तैयब ताहिर ने 6 गेंदों पर 4 रन बनाए।
34.5- हार्दिक पंड्या की गेंद पर सऊद शकील कैच आउट हुए और यह कैच अक्षर ने पकड़ा। रिजवान की तरह ही सऊद शकील का कैच भी मुश्किल नहीं था। इस बार उनका कैच लिया गया। हार्दिक पंड्या की यह शॉर्ट बॉल थी और बल्लेबाज ने इसे डीप मिड-विकेट की ओर पुल किया और कैच आउट हो गए। सऊद शकील ने 5 चौकों की मदद से 76 गेंदों पर 62 रन बनाए।
33.2- अक्षर की गेंद पर रिजवान बोल्ड आउट। अक्षर ने सऊद शकील और रिजवान की साझेदारी तोड़ी। रिजवान का कैच छूटने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वह अक्षर की गेंद पर शॉट लगाने के लिए नीचे की ओर झुके, लेकिन रिजवान बोल्ड हो गए। रिजवान 77 गेंदों पर 46 रन बनाए जिसमें 3 चौके शामिल थे।
30.6 - सऊद शकील ने वनडे में चौथा शतक लगाया। उन्होंने 63 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से फिफ्टी पूरी की।
9.2 - कुलदीप यादव की गेंद पर इमाम रन आउट, इमाम रन लेने के लिए दौड़े लेकिन अक्षर की सीधी हिट के कारण वह आउट हो गए। इमाम ने 26 गेंदों पर 10 रन बनाए।
8.2 - हार्दिक पांड्या की गेंद पर बाबर आजम कैच आउट हुए। राहुल ने कैच लिया!! हार्दिक ने गेंद को थोड़ा पीछे खींचा और ऑफ स्टंप के बाहर रखा, कोई खास हरकत नहीं हुई। बाबर ने कवर ड्राइव के बारे में सोचकर शॉट लगाया लेकिन गेंद किनारे से लगकर विकेटकीपर केएल राहुल की और चली गई तथा उन्होंने कैच लपक लिया। बाबर ने 26 गेंदों पर 23 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल थे।
भारतीय पारी
39.6 : हार्दिक ने आते ही बड़ा शॉट लगाया लेकिन वह एक और छक्का लगाने के चक्कर में रिजवान के हाथों लपके गए। उन्होंने 6 गेंदों पर 8 रन बनाए।
38.4 : श्रेयस ने चौका लगाने के बाद एक बार फिर से खुशदिल को उठाकर मारने की कोशिश की। गेंद नीची रही और इमाम उल हक ने तेजतर्रार कैच पकड़ लिया। खुशदिल ने 67 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए।
17.3- अबरार अहमद की गेंद पर शुभमन गिल बोल्ड आउट। अबरार अहमद ने यह साझेदारी तोड़ी। स्पिनर द्वारा कैरम बॉल, तेज डिलीवरी जिसने बल्लेबाज को चौका दिया। शुभमन गिल ने एक अच्छी पारी खेली और वापस चले गए। शुभमन गिल ने 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाए।
4.6 - शाहीन अफरीदी की गेंद पर रोहित आउट, बोल्ड। शाहीन अफरीदी इसी गेंद की तलाश में थे! फुल, तेज इनस्विंग यॉर्कर। रोहित ने 15 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए।
प्लेइंग 11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
पाकिस्तान : इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद