Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है। पहले तीन मैचों में भारत को एक मैच बारिश के कारण रद्द होने और दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। यदि भारत को सीरीज में बने रहना है तो चौथे टी20 में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

तीसरे टी20 में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम महज 76 रन पर सिमट गई, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे कम स्कोर और रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार साबित हुई।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 33
भारत जीता: 18
इंग्लैंड जीता: 14
कोई नतीजा नहीं: 1

पिच रिपोर्ट

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और छोटी स्क्वायर बाउंड्री होने के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिल सकती है, खासकर अगर मौसम में हल्के बादल हों। इसके बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

मौसम रिपोर्ट

ब्रिस्टल में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है। ऐसे में पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला होने की उम्मीद है।

मैच कब और कहां खेला जाएगा?

मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टी20
तारीख: 9 जुलाई 2026 (गुरुवार), रात 10:00 बजे
स्थान: काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
 
लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

प्रसारण: Sony Sports Network
लाइव स्ट्रीमिंग: Sony LIV और JioHotstar

भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विल जैक्स, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद।

NO Such Result Found