खेल डैस्क : वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 का चौथा सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। इंग्लैंड द्वारा भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया था। इसका फायदा अभिषेक शर्मा ने उठाया और 54 गेंदों पर 135 रन ठोककर टीम इंडिया का स्कोर 247 तक पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने पिछले ही साल बांग्लादेश के खिलाफ 297/6 तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 283 रन बनाए थे लेकिन इस बार वह 247 रन ही बना पाए। यानी इंग्लैंड को जीत के लिए अब 248 रन बनाने की जरूरत है।
टी20आई में भारत की ओर से सर्वाधिक टोटल
297/6 रन : 12 अक्टूबर, 2024 को ही हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने यह रिकॉर्ड बनाया था। संजू सैमसन ने 47 गेंदों में 111 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 75 रन बनाए और हार्दिक पंड्या और रियान पराग ने तेजतर्रार पारियां खेलीं।
283 रन : साल 2024 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया। इस पारी में संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतक लगाए थे।
260/5 रन : दिसंबर 2017 में इंदौर के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर 118 रन बनाए थे। उन्होंने 35 गेंदों पर शतक लगाया जोकि भारत की ओर से सबसे तेज शतक है। केएल राहुल ने भी 89 रन बनाए।
247/9 रन : फरवरी 2025 में भारतीय टीम की ओर से वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया गया। अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए। अभिषेक ने अपनी पारी में 7 चौके और 13 छक्के लगाए।
एक पारी में टीम के सर्वोच्च स्कोर के विशेष रिकॉर्ड
344/4 रन : आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के उप-क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालीफायर के दौरान गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे ने यह रिकॉर्ड बनाया था। इस दौरान सिकंदर रजा ने तेजतर्रार नाबाद शतक जड़ा था।
297/6 रन : अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने रिकॉर्ड बनाया। यह पूर्णत देशों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। उक्त मैच में मैच संजू सैमसन ने 40 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने महत्वपूर्ण पारियां खेली थीं।
260/6 रन : श्रीलंका ने साल 2007 में केन्या के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। यह टी20 विश्व कप का उद्घाटनी मैच था जिसमें सनथ जयसूर्या ने 44 गेंदों में 88 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।
349/5 रन : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में सिक्किम के खिलाफ घरेलू क्रिकेट में सर्वोच्च टी20 स्कोर का रिकॉर्ड बड़ौदा के नाम है। बड़ौदा ने इस पारी के दौरान 37 छक्के लगाए थे।
ऐसी रही भारतीय पारी
ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े। संजू सैमसन ने 16 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने महज 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। क्रीज पर आए तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक ने 37 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह उनका दूसरा टी20 शतक है। सूर्यकुमार यादव महज 2 रन ही बना पाए। तभी शिवम दुबे ने अभिषेक का साथ दिया। शिवम ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए। हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए और 9 रन बनाकर ही मार्क वुड की गेंद पर लिविंगस्टन के हाथों लपके गए। रिंकू सिंह ने भी 9 ही रन बनाए। अक्षर जब क्रीज पर आए तो अभिषेक ने फिर से बल्ला चलाया और भारत के लिए टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बना लिया। उनसे पहले शुभमन गिल ने 126 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर थे। अभिषेक ने कुल 54 गेंदों पर 7 चौके और 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए। अंत में अक्षर ने टीम इंडिया को 9 विकेट पर 247 रनों तक पहुंचा दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड