Sports

खेल डैस्क : भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के तहत पुणे के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 77 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 26000 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम पाने वाले सबसे तेज क्रिकेटर हैं। उन्होंने इसी के साथ श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने का भी पीछे छोड़ दिया जिनके नाम पर 25957 इंटरनेशनल रन थे। देखें आंकड़े- 

 

IND vs BAN, Virat Kohli, Sachin Tendulkar, Team india, Cricket world cup 2023, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया, क्रिकेट विश्व कप 2023

 


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन
34357 - सचिन तेंदुलकर
28016 - कुमार संगकारा
27483- रिकी पोंटिंग
26026-विराट कोहली
25957 - महेला जयवर्धने

 

 


सबसे तेज 26 हजार रन बनाने वाले प्लेयर
567 पारियां : विराट कोहली
600 पारियां : सचिन तेंदुलकर
624 पारियां : रिकी पोंटिंग
634 पारियां : कुमार संगाकारा

 

 

 

ओवरऑल विश्व कप में सबसे ज्यादा रन
2278 : सचिन तेंदुलकर, भारत
1743 : रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
1532 : कुमार संगाकारा, श्रीलंका
1289 : विराट कोहली, भारत
1243 : रोहित शर्मा, भारत

 

 


इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
264 - सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया
217 - रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
216 - कुमार संगकारा, श्रीलंका
212 - विराट कोहली, भारत
211 - जैक्स कैलिस, दक्षिण अफ्रीका


IND vs BAN, Virat Kohli, Sachin Tendulkar, Team india, Cricket world cup 2023, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया, क्रिकेट विश्व कप 2023

 

 

वनडे में सबसे ज्यादा शतक
49 सचिन तेंदुलकर, भारत
48 विराट कोहली, भारत
31 रोहित शर्मा, भारत
30 रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
28 सनथ जयसूर्या, श्रीलंका

 

 

 

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। तंजीद हसन और लिटन दास ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। दोनों ने अर्धशतक लगाए। बांग्लादेश के मध्यक्रम में कप्तान शांतो 8 तो मेहदी हसन मिराज 3 तो तौहिद 16 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने 38 महमदुल्लाह ने 36 गेंदों पर 46 रन बनाकर स्कोर 256 तक पहुंचा दिया।

IND vs BAN, Virat Kohli, Sachin Tendulkar, Team india, Cricket world cup 2023, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया, क्रिकेट विश्व कप 2023

 

 

जवाब में भारतीय टीम ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा की बदौलत तेजतर्रार शुरूआत की। रोहित शर्मा ने 40 गेंदों पर 48 तो शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर 53 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली ने एक छोर संभाल लिया। श्रेयस अय्यर 19 रन बनाकर आऊट हुए। केएल राहुल (34) ने क्रीज पर आते ही बड़े शॉट लगाए। विराट ने भी इसी बीच 97 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिला दी।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश : लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम