Sports

खेल डैस्क : टीम इंडिया (Team india) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने साल 2023 की बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल का 5वां शतक जड़ दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुभमन ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 97 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। उन्हें श्रेयस अय्यर का भी बाखूबी साथ मिला जिन्होंने 90 गेंदों पर 105 रन बनाए। शुभमन ने इस शतक के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 

 

IND vs AUS, Shubman Gill, Special record, Cricket news, sports, Team india, India vs Australia, शुभमन गिल, विशेष रिकॉर्ड, क्रिकेट समाचार, खेल, टीम इंडिया, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

 

 

एक साल में 5 या इससे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय प्लेयर
विराट कोहली (2012, 2017, 2018, 2019)
रोहित शर्मा (2017, 2018, 2019)
सचिन तेंदुलकर (1996, 1998)
राहुल द्रविड़ (1999)
सौरव गांगुली (2000)
शिखर धवन (2013)
शुभमन गिल (2023)

 

 

साल 2023 के टॉप स्कोरर (वनडे)
1230 शुभमन गिल (भारत) : शतक 5, अर्धशतक 6, औसत 76.12
934 आसिफ खान (यूएई) :  शतक 3, अर्धशतक 4, औसत 44.47
819 पाथुम निसांका (श्रीलंका) :  शतक 2, अर्धशतक 5, औसत 45.50
792 वी. अरविंद (यूएई) :  शतक -, अर्धशतक 4, औसत 31.68
782 मोहम्मद वसीम (यूएई) :  शतक 1, अर्धशतक 4, औसत 32.58

 

 

भारत के लिए सबसे तेज 6 वनडे शतक (पारी के हिसाब से)
35-शुभमन गिल
46- शिखर धवन
53- केएल राहुल
61-विराट कोहली
68- गौतम गंभीर

 


 

वनडे फार्मेट में शुभमन के शतक
208 बनाम न्यूजीलैंड (जनवरी 2023)
130 बनाम जिमबाब्वे (अगस्त 2022)
121 बनाम बांग्लादेश (सितंबर 2023)
116 बनाम श्रीलंका (जनवरी 2023)
112 बनाम न्यूजीलैंड (जनवरी 2023)
104 बनाम ऑस्ट्रेलिया (सितंबर 2023)

 

IND vs AUS, Shubman Gill, Special record, Cricket news, sports, Team india, India vs Australia, शुभमन गिल, विशेष रिकॉर्ड, क्रिकेट समाचार, खेल, टीम इंडिया, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत : शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा। 
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, स्पेंसर जॉनसन।