Sports

खेल डैस्क : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर न सिर्फ टीम को खराब शुरूआत से उभारा बल्कि शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया। अपना 151वां टी20 मुकाबला खेल रहे रोहित ने चेन्नई के मैदान पर अफगानिस्तान के गेंदबाजों की खूब पिटाई करते हुए पांचवां शतक जड़ दिया। इसी के साथ उन्होंने हमवत्न सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया जोकि टी20 में 4-4 शतक लगा रोहित की बराबरी पर आ चुके थे। देखें लिस्ट- 
5 शतक : रोहित शर्मा, भारत
4 शतक : सूर्यकुमार यादव, भारत
4 शतक : ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया
3 शतक : बाबर आजम, पाकिस्तान
3 शतक : कोलिन मुनरो, न्यूजीलैंड

 

 

इन टीमों के खिलाफ लगाए रोहित ने शतक
106 बनाम साऊथ अफ्रीका, अक्तूबर 2015
118 बनाम श्रीलंका, दिसंबर 2017
100* बनाम इंगलैंड, जुलाई 2018
111* बनाम इंगलैंड, नवंबर 2018
100* बनाम अफगानिस्तान, जनवरी 2024

 

 

Rohit Sharma, most Hundreds in T20i, Team india, IND vs AFG, Rohit sharma most hundred, रोहित शर्मा, T20i में सर्वाधिक शतक, टीम इंडिया, रोहित शर्मा सर्वाधिक शतक

 

 

T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
126* शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2023
123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी 2023
122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु 2024

 


मैच की बात करें तो चेन्नई के मैदान पर तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत अफगानिस्तान को 213 रन का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने एक वक्त 25 रन पर ही 4 विकेट गंवा लिए थे लेकिन इसके बाद रिंकू सिंह के साथ कप्तान रोहित ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपना पांचवां शतक जड़ा। रोहित ने 69 गेंदों पर 8 छक्कों की मदद से 121 रन बनाए। जबकि रिंकू ने 39 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 69 रनों का योगदान दिया।

 

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, अवेश खान
अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक