नई दिल्ली : डीपी वर्ल्ड टूर और पीजीए टूर के विजेता विक्टर होवलैंड और रयान फॉक्स 15-18 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली में होने वाली डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन के लिए शानदार खिलाड़यिों की लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं। दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी एक बार फिर दिल्ली गोल्फ क्लब में 4,000,000 डॉलर के इस बहुप्रतीक्षित इवेंट में खेलेंगे - होवलैंड और फॉक्स, यूरोपियन राइडर कप के तीन स्टार खिलाड़ियों - मौजूदा चैंपियन टॉमी फ्लीटवुड, लगातार दो बार मास्टर्स जीतने वाले रोरी मैकलराय और मेजर चैंपियन जस्टिन रोज - के साथ शामिल होंगे।
होवलैंड डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप में दूसरी बार हिस्सा ले रहे हैं; पिछले साल अक्टूबर में अपने डेब्यू पर वे संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे थे। नॉर्वे के 28 वर्षीय खिलाड़ी डीपी वल्डर् टूर और पीजीए टूर दोनों पर जीत हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। तीन बार राइडर कप खेल चुके होवलैंड, 2023 में रोम और पिछले सितंबर में न्यूयॉकर् में यूरोप की ऐतिहासिक लगातार जीत का हिस्सा थे। डीपी वर्ल्ड टूर के चार बार के विजेता फॉक्स इस साल दिल्ली गोल्फ़ क्लब में खेलकर भारत में अपना प्रोफेशनल डेब्यू करेंगे।
न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने 2025 में पीजीए टूर पर दो बार जीत हासिल की थी और वे इस हफ़्ते अपने आरबीसी कैनेडियन ओपन टाइटल का बचाव कर रहे हैं। ग्लोबल स्मार्ट लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर डीपी वर्ल्ड और डीपी वर्ल्ड टूर ने 2025 में डीपी वल्डर् इंडिया चैंपियनशिप शुरू की। डीपी वल्डर् प्रोफेशनल गोल्फ़ टूर ऑफ़ इंडिया (पीजीटीआई) के साथ मिलकर आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत में डीपी वर्ल्ड टूर इवेंट के लिए अब तक का सबसे बड़ा प्राइज फंड दिया जाएगा और यह एक बार फिर ‘रेस टू दुबई' के अहम ‘बैक 9' फेज का हिस्सा बनेगा। यह नया टूर्नामेंट लंबे समय से चल रहे हीरो इंडियन ओपन की सफलता के बाद आया है और इस क्षेत्र में टूर की रफ़्तार को और बढ़ाता है।
डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप 2026 ‘रेस टू दुबई' के ‘बैक 9' फेज में 9 इवेंट्स में से आठवां इवेंट होगा। यह सीजन के आखिर में होने वाले डीपी वर्ल्ड टूर प्ले-ऑफ की ओर बढ़ेगा और नवंबर में दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में डीपी वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप के साथ खत्म होगा।