Sports

गुरुग्राम : हिताक्षी बख्शी हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी ) में गुरुवार को यहां तीसरे दौर में तीन ओवर का कार्ड खेलने के बावजूद 10 शॉट की बड़ी बढ़त बनाने में सफल रही। शुरुआती दो दौर में 64 और 66 का शानदार कार्ड खेलने वाली हिताक्षी तीसरे दिन अपनी लय बरकरार नहीं रख सकी। उनका कुल स्कोर 11 अंडर 205 है।

तीसरे दौर में गौरिका बिश्नोई (70) अंडर पार का स्कोर बनाने वाली इकलौती खिलाड़ी रही। वह कुल एक अंडर 215 के स्कोर से वाणी कपूर (75) के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। अमनदीप द्राल (76) चौथे स्थान जबकि विधात्री उर्स (73) और जारा आनंद (74) संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं। 

त्वेसा मलिक केपटाउन में चौथे स्थान पर
भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक यहां स्टैंडर्ड बैंक लेडीज ओपन के दूसरे दौर में तीन अंडर 71 का कार्ड खेलकर संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। त्वेसा ने पार 74 कोर्स पर पहले दिन एक-अंडर 73 का स्कोर किया था। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज स्कॉटलैंड की काइली हेनरी से 4 शॉट पीछे हैं। पहले दौर में 69 का कार्ड खेलने वाली काइली ने दूसरे दिन 71 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर आठ अंडर 140 है।