नई दिल्ली: Hockey India ने FIH Pro League 2025-26 के यूरोपीय चरण के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी डिफेंडर Harmanpreet Singh एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। वह फरवरी में होबार्ट चरण के दौरान निजी कारणों से टीम से बाहर थे।
हॉकी इंडिया ने बुधवार को 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिला। टीम चयन को आगामी हॉकी वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखकर किया गया है।
बेल्जियम से शुरू होगा भारत का यूरोप दौरा
भारतीय टीम 7 से 9 जून 2026 तक बेल्जियम के ब्रुसेल्स में तैयारी शिविर और एक अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद टीम नीदरलैंड्स के रॉटरडैम रवाना होगी, जहां 14 से 21 जून तक जर्मनी और नीदरलैंड्स के खिलाफ FIH Pro League मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड जाएगी, जहां 23 से 28 जून तक पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले होंगे।
मजबूत डिफेंस की जिम्मेदारी हरमनप्रीत पर
टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के साथ डिफेंस में Amit Rohidas, Jarmanpreet Singh, Jugraj Singh और युवा खिलाड़ी अमनदीप लाकड़ा शामिल हैं। मिडफील्ड में Hardik Singh, Manpreet Singh और Vivek Sagar Prasad जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होगी।
फॉरवर्ड लाइन में दिखेगा आक्रामक अंदाज
भारतीय टीम के आक्रमण की कमान Mandeep Singh, Sukhjeet Singh, Abhishek और सेल्वम कार्थी संभालेंगे। टीम में युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है ताकि भविष्य के बड़े टूर्नामेंटों के लिए मजबूत संयोजन तैयार किया जा सके।
कोच क्रेग फुल्टन ने क्या कहा?
भारतीय टीम के मुख्य कोच Craig Fulton ने कहा कि टीम अच्छी लय में है और यूरोप में होने वाले मुकाबले वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम होंगे।
उन्होंने कहा, 'ट्रेनिंग शानदार चल रही है और टीम बेहतरीन स्थिति में है। जून में नीदरलैंड्स और इंग्लैंड में होने वाले FIH Pro League मुकाबले हमारे लिए बड़े टेस्ट होंगे। इससे हमें पता चलेगा कि वर्ल्ड कप की तैयारियों में हम कहां खड़े हैं।'
भारतीय टीम का स्क्वॉड
गोलकीपर: मोहित होन्नेनहल्ली शशिकुमार, सूरज करकेरा
डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, सुमित, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह
मिडफील्डर्स: हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम
फॉरवर्ड्स: मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी
स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, फॉरवर्ड अराइजीत सिंह हुंडाल और मनिंदर सिंह, डिफेंडर पूवन्ना चंदूरा बॉबी और मिडफील्डर विष्णुकांत सिंह को स्टैंडबाय खिलाड़ियों में रखा गया है।