Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेेले गए पांचवें वनडे के दौरान भारतीय ऑलराऊंडर हार्दिक पांड्या अपनी दमदार परफार्मेंस के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहे। पांड्या ने पहले तो एक समय मुश्किल में दिख रही भारतीय टीम के लिए तेजतर्रार 45 रन बनाए ही, साथ ही साथ 5 गगनचुंबी छक्के लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। महज 45 वनडे खेलने वाले हार्दिक अपने करियर में 36 छक्के लगा चुके हैं। इनमें 5 मौके तो ऐसे आए जब उन्होंने किसी एक ही बॉलर को लगातार तीन छक्के जड़े।
देखें वीडियो-

पांड्या ने इमाद वसीम पहली बार मारे थे लगातार 3 छक्के

Hardik Pandya 5th Time 3 continuously six to bowler

हार्दिक पांड्या का बल्ला जब चलता है तो वह लगातार ही चलता है। इसका सबूत यह अनोखा रिकॉर्ड भी है कि अभी तक 5 ऐसे मौके आए हैं जब हार्दिक ने विरोधी गेंदबाज को लगातार तीन गेंदों पर छक्के जड़े। इसकी शुरूआत चैम्पियंस ट्रॉफी में हुई थी। 
3 छक्के बनाम इमाद वसीम (पाकिस्तानी बॉलर) 2017
3 छक्के बनाम शादाब खान (पाकिस्तानी बॉलर) 2017
3 छक्के बनाम एडम जंपा (द. अफ्रीका बॉलर) 2017
3 छक्के बनाम पुष्पकुमारा (श्रीलंका बॉलर) 2017
3 छक्के बनाम टोड एस्टल (न्यूजीलैंड बॉलर) 2019

हार्दिक पांड्या की न्यूजीलैंड में चौथी हाईएस्ट स्ट्राइक रेट 

Hardik Pandya 5th Time 3 continuously six to bowler

न्यूजीलैंड जाकर सबसे तेज बल्लेबाजी करने के मामले में भी हार्दिक पांड्या ने एक बड़े रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। न्यूजीलैंड में अगर विदेशी प्लेयरों की बात की जाए तो इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी सबसे ऊपर है। अफरीदी ने 2011 में क्राइस्टचर्च के मैदान पर 260 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। अफरीदी यही रुके 2015 में उन्होंने वैलिंगटन में 231 की स्ट्राइक रेट बनाई रखी। उनके बाद अब्दुल रजाक (222.50 स्ट्राइक रेट) का नाम आता है। पांड्या इस लिस्ट में अब 204.54 की स्ट्राइक रेट के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं।
 
सोशल साइट्स पर हुई खूब तारीफ


भरत आर्मी ने तो पांड्या पर बना दिया गाना