स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में मंगलवार, 12 मई को गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मैच प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होगी। Gujarat Titans लगातार चार मैच जीतकर शानदार लय में है, जबकि Sunrisers Hyderabad ने पिछले सात मुकाबलों में छह जीत दर्ज कर दमदार वापसी की है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड GT vs SRH
कुल मैच: 6
गुजरात टाइटंस जीता: 5
सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 1
अहमदाबाद में SRH अभी तक GT को हराने में सफल नहीं हो सकी है।
मैच और टॉस टाइमिंग
GT vs SRH मुकाबले का टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मैच 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि तेज गेंदबाजों को हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने पर मदद मिलने की उम्मीद है। दूसरी पारी में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
अहमदाबाद मौसम अपडेट
मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई खतरा नहीं है। हालांकि खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। शाम 7:30 बजे मैच शुरू होने तक तापमान करीब 33-34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
संभावित प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा/स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, इम्पैक्ट प्लेयर: ईशान मलिंगा.