Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का क्वालिफायर 2 मैच आज शाम 7.30 बजे मुल्लांपुर, नया चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। आइए मैच से पहले दोनों टीमों के रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI पर एक नजर डाल लेते हैं - 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 10
गुजरात - 7 जीत
राजस्थान - 3 जीत
हालांकि 2025 से अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए चार मैचों में 2-2 जीत के साथ मुकाबला बराबरी का रहा है। 

पिच रिपोर्ट 

न्यू चंडीगढ़ की पिच ने पूरे सीजन में बल्लेबाजों का जबरदस्त साथ दिया है। IPL 2026 में इस मैदान पर खेले गए पांच मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 220 रहा है, जो इस पिच की असली प्रकृति को दिखाता है। इस मैदान पर 223 रनों का लक्ष्य पहले ही सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है, जिससे पता चलता है कि यहां बड़े स्कोर भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। हालांकि, नॉकआउट मैच के दबाव को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीमें शायद पहले बल्लेबाजी करना और स्कोरबोर्ड पर रन बनाना ही पसंद करेंगी, क्योंकि ऐसे बड़े मैचों में एक विशाल स्कोर का बचाव करना लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। 

ये भी पढ़ें : GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2 : बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?, जानें नियम

मुल्लांपुर में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस ने महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अब तक केवल तीन मैच खेले हैं, जिनमें से उन्होंने एक जीता है और दो हारे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने यहां अब तक केवल चार मैच खेले हैं, जिनमें से उन्होंने चारों ही मैच जीते हैं। 

संभावित प्लेइंग XI 

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान/साईं किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, सुशांत मिश्रा/तुषार देशपांडे/रवि बिश्नोई