Sports

नई दिल्ली : चंडीगढ़ के गगन और दिल्ली की आयुषी डोधवाल ने मंगलवार को यहां पांचवी पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के अंडर 17 वर्ग में क्रमश: लड़के और लड़कियों के वर्ग का खिताब जीता। अंडर-15 वर्ग के लड़कों और लड़कियों के मुकाबले में बेंगलुरु का दबदबा रहा जहां आयुष शेट्टी और एस कर्णिका श्री ने खिताब अपने नाम किए। 

लखनऊ की उन्नति हुड्डा और दिल्ली के देवांग तोमर अंडर-13 वर्ग के विजेता रहे जबकि लखनऊ की ही श्रीजा और चंडीगढ के वेदांत पाहवा अंडर-11 वर्ग में विजेता बने। अंडर नौ वर्ग में गुवाहाटी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी जहां शुभश्री स्मिता बरूवति और बोर्निल आकाश चंगमै ने जीत दर्ज की। विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू ने यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में विजेताओं को सम्मानित किया।