Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 के पुरुष टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत 12 दिसंबर को भारत के चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम से होगी, जहां डिफेंडिंग चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स का सामना मेलबर्न रेनेगेड्स से होगा। यह मुकाबला BBL इतिहास का पहला मैच होगा जो भारत में खेला जाएगा।

चेन्नई में ऐतिहासिक ओपनिंग मैच

सीजन के पहले मुकाबले में पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो IPL में भी खेलते हैं। यही वजह है कि भारतीय फैंस के लिए भी यह मुकाबला खास रहने वाला है।

IPL स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम में पंजाब किंग्स के कूपर कॉनोली, लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े फिन एलेन जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। वहीं मेलबर्न रेनेगेड्स के पास एडम जैम्पा, KKR के टिम सिफर्ट और जेक फ्रेजर-मैकगर्क जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। हालांकि पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और हसन खान शुरुआती मुकाबले में खेलते नजर नहीं आ सकते।

क्रिसमस ईव मैच की वापसी

चार साल बाद BBL में क्रिसमस ईव (24 दिसंबर) का मुकाबला फिर से खेला जाएगा। इस दिन मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस की टीमें जंक्शन ओवल में आमने-सामने होंगी।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ियों की कमी खलेगी

BBL 2026-27 के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने आएगी। ऐसे में कई ऑस्ट्रेलियाई ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी इस सीजन के बड़े हिस्से में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

BBL 2026-27 का कार्यक्रम

12 दिसंबर: मेलबर्न रेनेगेड्स vs पर्थ स्कॉर्चर्स – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
15 दिसंबर: ब्रिस्बेन हीट vs सिडनी सिक्सर्स – द गाबा
16 दिसंबर: सिडनी थंडर vs एडिलेड स्ट्राइकर्स – मनुका ओवल
17 दिसंबर: होबार्ट हरिकेंस vs ब्रिस्बेन हीट – निंजा स्टेडियम
18 दिसंबर: मेलबर्न स्टार्स vs एडिलेड स्ट्राइकर्स – MCG
19 दिसंबर: सिडनी थंडर vs सिडनी सिक्सर्स – ENGIE स्टेडियम
20 दिसंबर: पर्थ स्कॉर्चर्स vs होबार्ट हरिकेंस – ऑप्टस स्टेडियम
21 दिसंबर: मेलबर्न स्टार्स vs ब्रिस्बेन हीट – जंक्शन ओवल
22 दिसंबर: सिडनी सिक्सर्स vs मेलबर्न रेनेगेड्स – SCG
23 दिसंबर: एडिलेड स्ट्राइकर्स vs सिडनी थंडर – एडिलेड ओवल
24 दिसंबर: मेलबर्न रेनेगेड्स vs होबार्ट हरिकेंस – जंक्शन ओवल (क्रिसमस ईव मैच)
26 जनवरी 2027: BBL 2026-27 का फाइनल