Sports

लुसाने (एपी) : लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ (एफआईजी) के अध्यक्ष रहे ब्रुनो ग्रांडी का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। एफआईजी ने उनके निधन की जानकारी देते हुए बताया कि किसी अज्ञात बीमारी के कारण इटली में उनका निधन हुआ। 

ग्रांडी 1997 से 2016 तक इस महासंघ के शीर्ष पद पर काबिज रहे और इस खेल के स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव करने का श्रेय दिया जाता है। ‘पर्फेक्ट 10' स्कोर को शुरू करने का श्रेय उन्हीं को दिया जाता है। ग्रांडी 2004 तक चार साल के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य भी थे।