ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 में दूसरे राउंड में भारत की दिव्या देशमुख नें महिला वर्ग में लगातार दूसरे दिन क्लासिकल बाजी ड्रा करने के बाद टाईब्रेक अरमागोदेन में जीत दर्ज की , दूसरे दिन उन्होंने हमवतन और भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी कोनेरू हंपी को पराजित किया , इससे पहले राउंड में दिव्या नें मौजूदा विश्व चैंपियन चीन की जू वेंजुन को टाईब्रेक में पराजित किया था , महिला खिलाड़ियों में दूसरे दिन अन्य परिणाम भी टाईब्रेक में आए यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक नें जू वेंजुन को और कज़ाक्सितान की बिबीसारा असुबयेवा नें चीन की जू जिनेर को मात दी . पुरुष वर्ग में फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा लगातार दूसरी क्लासिकल जीत दर्ज करते हुए एकल बढ़त पर चल रहे है सीधी क्लासिकल जीत के कारण उन्होंने 6 अंक हासिल कर लिए है और वह दूसरे स्थान पर चल रहे भारत के विश्व चैंपियन डी गुकेश और यूएसए के वेस्ली सो जो की 2.5 अंकों पर है उनसे 3.5 अंक आगे है , दूसरे राउंड में अलीरेजा नें भारत के आर प्रज्ञानन्दा को पराजित किया वहीं गुकेश को टाईब्रेक में वेस्ली सो से हार का सामना करना पड़ा वही विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैगनस कार्लसन नें टाईब्रेक में जर्मनी के विंसेंट केमर को पराजित किया , अब अगले राउंड में गुकेश का सामना अलीरेजा से , प्रज्ञानन्दा का सामना कार्लसन से ,हंपी का सामना अन्ना से और दिव्या का सामना बिबीसारा से होगा .