Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले की क्रिकेट फैंस लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे। आखिर यह मुकाबला जब आया तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ आए और भारतीय टीम (Team India) को सपोर्ट किया। इसी दौरान कई छिटपुट घटनाएं भी सामने आईं। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल है जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी एक दर्शक को थप्पड़ मारती नजर आती है। 

 

 

दरअसल, मैच को लेकर दर्शकों में खूब उत्सुकता थी। वहीं, स्टेडियम में आए एक लाख के करीब दर्शकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती भी पुलिसकर्मियों पर बनी हुई थी। ऐसे में स्थितियां अंडर कंट्रोल रहे इसलिए सुरक्षाकर्मियों ने भरसक प्रयास किए। बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल उक्त वीडियो में दिखता है कि कैसे एक महिला पुलिसकर्मी की एक लड़के के साथ बहस होती है। लड़का उन्हें बार बार पीछे की ओर इशारा करता नजर आता है। जबकि महिला पुलिसकर्मी उसे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोलती है। दोनों में जब लगातार बातें होती हैं तो पुलिसकर्मी लड़के को थप्पड़ मारती दिखती है जिसके बाद लड़का भी गुस्से में जवाब कार्रवाई करते हुए हाथ चलाता है। महिला कर्मी लड़के को व्यवस्था में बने रहने के लिए झाड़ लगाती है। देखें वीडियो- 

 


मैच की बात करें तो पाकिस्तान टीम पहले खेलते हुए 191 रन ही बना पाई थी। दोनों सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े थे लेकिन दोनों का विकेट गिरते ही पाक मध्यक्रम लड़खड़ा गया। हसन अली को छोड़कर निचले क्रम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका और अंत में पाकिस्तान 191 रन पर ढेर हो गया। पाकिस्तान के आखिरी 8 विकेट 36 रन जोड़कर गिर गए। जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के 86 तो श्रेयस अय्यर के 53 रनों की बदौलत जीत दर्ज कर ली।