Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों लेकिन आए दिन उनकी कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ऐसा ही धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फैन उनकी पैर छूती नजर आती हैं। इस पर धोनी का रिएक्शन भी आता है। 

यह वीडियो रांच का है जहां एक महिला प्रशंसक से मुलाकात के बाद धोनी के पैर छूती है। एमएस धोनी ने हर किसी की तरह हाथ मिलाकर और मुस्कुराते हुए जवाब देकर अपना विनम्र भाव दिखाया। इसमें देखा जा सकता है कि धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, 'अरे हाथ मिलाओ।' 

धोनी 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे क्रिकेट विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एक मात्र कप्तान हैं। धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और तब से वह केवल आईपीएल में ही नजर आते हैं।