Sports

खेल डैस्क : इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने आखिरकार लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान ही सुनील गावस्कर के 34 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रूट ने पहली पारी में भी 143 रन बनाए थे और  टीम का स्कोर 427 तक पहुंचाया था। जवाब में श्रीलंका की टीम जब 196 पर ऑलआऊट हो गई तो इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भी मजबूत शुरूआत की। रूट ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों  के साथ छोटी छोटी साझेदारियां की और 53वें ओवर में अपने शतक तक पहुंच गए। अब वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। देखें उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड- 

 

ENG vs SL, Joe Root, cricket news, sports, Most Test Hundred for England, Cook, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, जो रूट, क्रिकेट समाचार, खेल, इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक, कुक

 


लॉर्ड्स के किंग बने
क्रिकेट जगत के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में रूट सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में लगाया गया शतक उनका लॉर्ड्स में सातवां शतक रहा। इससे पहले ग्राहम गूम और माइनल वॉन भी यहां 6-6 शतक लगा चुके हैं।


लॉर्ड्स में एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक
106 और 107 - जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) बनाम इंग्लैंड, 1939
333 और 123 - ग्राहम गूच (इंग्लैंड) बनाम भारत, 1990
103 और 101* - माइकल वॉन (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, 2004
143 और 103* - जो रूट (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, 2024

 

 

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक
जो रूट अब इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उनके नाम अब 34 शतक दर्ज हो गए हैं। उनके बाद अब एलेस्टेयर कुक (33), केविन पीटरसन (23), वैली हैमंड (22), कॉलिन काउड्रे (22), जेफ्री बॉयकॉट (22), इयान बेल (22) के नाम हैं।

 

श्रीलंका के खिलाफ 6 टेस्ट शतक
रूट का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ भी खूब चलता है। वह श्रीलंका के खिलाफ छह शतक लगाकर अजहर अली की बराबरी कर चुके हैं। वैसे श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक सचिन तेंदुलकर (9) के नाम पर हैं। उसके बाद यूनिस खान (8) का नाम आता है।

 

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 50 या अधिक शतक
100 - सचिन तेंदुलकर
80-विराट कोहली
71 - रिकी पोंटिंग
63- कुमार संगकारा
62 - जैक्स कैलिस
55- हाशिम अमला
54 - महेला जयवर्धने
53 - ब्रायन लारा
50 - जो रूट


ऐसा रहा मैच
इंग्लैड ने पहली पारी में जो रूट के 143 और गस एटकिंसन के 118 रन की बदौलत 427 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम 196 रन ही बना सकी। कामिंदु मेंडिस ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से एक बार फिर से जो रूट का बल्ला चला। रूट ने शतक लगाया और स्कोर 251 तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड के पास अब 482 रन की लीड है। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका :
दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन प्रियनाथ रथनायके
इंग्लैंड : बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर