Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे विश्व कप 2023 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों को पिछले मैच में कमजोर टीमों के हाथों अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा लेकिन अब इनकी नजरें जीत की राह पर लौटने पर लगी होंगी। इंग्लैंड को अफगानिस्तान जबकि दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के हाथों उलटफेर का शिकार होना पड़ा। 

हेड टू हेड (वनडे में)

कुल मैच - 69
इंग्लैंड - 30 जीत
दक्षिण अफ्रीका - 33 जीत
नो रिजल्ट - 5 मैच
टाई - एक 

पिच रिपोर्ट 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच का उपयोग अभी तक आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में नहीं किया गया है जिसका पहला मैच आज होना है। हालांकि वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है और दोनों तरफ के पावर-हिटर्स के कारण शनिवार का मुकाबला हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। 

मौसम 

मुंबई में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, नमी 54% और 9 किमी/घंटा की हवा की गति के साथ गर्म दिन रहने की संभावना है। हालांकि क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि आज मुंबई में बारिश की संभावना न के बराबर है।

संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो/बेन स्टोक्स, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले 

दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्जी