बेंगलुरु: भारतीय घरेलू क्रिकेट के 2026-27 सीजन का आगाज 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ होने जा रहा है। प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंट में देश के छह जोन की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। इस बार टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों के साथ कई अनुभवी भारतीय क्रिकेटर भी खेलते नजर आएंगे।
डिफेंडिंग चैंपियन साउथ जोन और सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। वहीं नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन, ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचकर खिताबी रेस को आगे बढ़ाएंगी।
23 अगस्त से शुरू होंगे दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले
दलीप ट्रॉफी 2026-27 का पहला राउंड रविवार, 23 अगस्त से शुरू होगा। पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन आमने-सामने होंगे, जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन की टक्कर वेस्ट जोन से होगी। दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहले से क्वालिफाई कर चुके सेंट्रल और साउथ जोन को चुनौती देंगी।
कहां देखें दलीप ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले?
दलीप ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार पर टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
नॉर्थ ईस्ट जोन का स्क्वॉड
कप्तान: जोनाथन रोंगसेन
उपकप्तान: बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम
जोनाथन रोंगसेन, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम, तेची नेरी, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइती, जोतिन सिंह फेइरोजाम, किशन लिंगदोह, अर्पित सुभाष (विकेटकीपर), आकाश कुमार चौधरी, जोसेफ लालथनखुमा, लालरेमपुइया, इमलीवाती लेम्तुर, विनो जी झिमोमी, रॉबिन लिम्बू और आशीष थापा।
नॉर्थ जोन का स्क्वॉड
कप्तान और विकेटकीपर: कन्हैया वाधवान
उपकप्तान: आयुष बडोनी
कन्हैया वाधवान, आयुष बडोनी, सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप।
ईस्ट जोन का स्क्वॉड
कप्तान और विकेटकीपर: ईशान किशन
उपकप्तान: वैभव सूर्यवंशी
ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अनुकूल रॉय, शिखर मोहन, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जायसवाल और अभिजीत सरकार।
ईस्ट जोन की टीम में सबसे ज्यादा नजरें ईशान किशन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की मौजूदगी टीम की गेंदबाजी को मजबूती देगी।
वेस्ट जोन का स्क्वॉड
कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
उपकप्तान: शम्स मुलानी
रुतुराज गायकवाड़, शम्स मुलानी, पृथ्वी शॉ, जय गोहिल, शिवालिक शर्मा, जयमीत पटेल, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर, तनुश कोटियन, अतित शेठ, सिद्धार्थ देसाई, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी।
वेस्ट जोन के पास रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी के साथ पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। मुशीर खान और तनुश कोटियन भी टीम को संतुलन प्रदान कर सकते हैं।
सेंट्रल जोन का स्क्वॉड
कप्तान: रजत पाटीदार
उपकप्तान: रिंकू सिंह
रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाडे, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, यश ठाकुर और नचिकेत भुते।
सेंट्रल जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। रजत पाटीदार टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।
साउथ जोन का स्क्वॉड
कप्तान: तिलक वर्मा
उपकप्तान और विकेटकीपर: रिकी भुई
तिलक वर्मा, रिकी भुई, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), करुण नायर, शेख रशीद, अभिनव तेजराना, के. हिमतेजा, आर. स्मरण, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, के. साई तेजा, त्रिपुराना विजय, अमन खान, विद्वत कावेरप्पा और एम.डी. निधीश।
डिफेंडिंग चैंपियन साउथ जोन को भी सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली है। तिलक वर्मा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि अनुभवी करुण नायर और एन. जगदीशन जैसे खिलाड़ियों से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।
दलीप ट्रॉफी 2026-27 का पूरा शेड्यूल
क्वार्टर फाइनल 1
ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन
तारीख: 23 अगस्त से 26 अगस्त
वेन्यू: बीसीसीआई CoE ग्राउंड 2, बेंगलुरु
समय: सुबह 9:30 बजे
क्वार्टर फाइनल 2
नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन
तारीख: 23 अगस्त से 26 अगस्त
वेन्यू: बीसीसीआई CoE ग्राउंड 1, बेंगलुरु
समय: सुबह 9:30 बजे
सेमीफाइनल 1
सेंट्रल जोन vs क्वार्टर फाइनल 1 का विजेता
तारीख: 30 अगस्त से 2 सितंबर
वेन्यू: बीसीसीआई CoE ग्राउंड 1, बेंगलुरु
समय: सुबह 9:30 बजे
सेमीफाइनल 2
साउथ जोन vs क्वार्टर फाइनल 2 का विजेता
तारीख: 30 अगस्त से 2 सितंबर
वेन्यू: बीसीसीआई CoE ग्राउंड 2, बेंगलुरु
समय: सुबह 9:30 बजे
फाइनल
सेमीफाइनल 1 का विजेता vs सेमीफाइनल 2 का विजेता
तारीख: 6 सितंबर से 10 सितंबर
वेन्यू: एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
समय: सुबह 9:30 बजे