Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : बेल्जियम में खेले जा रहे लेडीज यूरोपियन टूर (LET) के हुलेनकोर्ट महिला ओपन में भारत की स्टार गोल्फर दीक्षा डागर खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं। दूसरे राउंड में इवन पार 72 का कार्ड खेलने के बाद वह संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गईं, लेकिन शीर्ष खिलाड़ियों से उनकी दूरी अभी भी काफी कम है।

दूसरे राउंड में संतुलित प्रदर्शन

पहले दिन बढ़त बनाने वाली दीक्षा ने दूसरे राउंड में तीन बर्डी और तीन बोगी लगाईं, जिसके चलते उनका स्कोर इवन पार रहा। इसके बावजूद वह लीडरबोर्ड में मजबूत स्थिति में हैं और अंतिम दौर में खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बनी हुई हैं।

अदिति अशोक ने टॉप-10 में बनाई जगह

भारत की अनुभवी गोल्फर अदिति अशोक ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लेडीज यूरोपियन टूर में प्रभावशाली वापसी की। दूसरे राउंड के बाद वह संयुक्त आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं और अंतिम दौर में बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष स्थानों के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं।

अवनि और प्रणवी ने भी कट किया पार

भारत की अन्य दो खिलाड़ी भी कट पार करने में सफल रहीं। अवनि प्रशांत संयुक्त 18वें स्थान पर हैं, जबकि प्रणवी उर्स संयुक्त 56वें स्थान पर रहकर सप्ताहांत के राउंड के लिए क्वालिफाई करने में सफल हुईं। इस तरह चारों भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में कट पार कर देश के लिए सकारात्मक प्रदर्शन किया।

कैरोलिना चाकारा ने बनाई बढ़त

स्पेन की कैरोलिना चाकारा ने दूसरे राउंड में शानदार सात अंडर 65 का कार्ड खेलकर कुल नौ अंडर स्कोर के साथ टूर्नामेंट की बढ़त हासिल कर ली है। अब अंतिम दौर में उनका मुकाबला दीक्षा डागर सहित कई दावेदारों से होगा।

NO Such Result Found