स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और फिलहाल किसी भी सीरीज में टीम के साथ नहीं खेले हैं। अब धोनी लोगों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे। जानकारी के मुताबिक धोनी एक सीरीज लेकर आने वाले हैं। ये सीरीज बेहद खास रहने वाली है क्योंकि इसमें सेना के पुरस्कृत अधिकारियों की कहानियां दिखाई जाएंगी।
महेंद्र सिंह धोनी सुनाएंगे कहानियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इस शो में बहादुर परमवीर चक्र और अशोक चक्र पुरस्कार विजेताओं की कहानियां सुनाएंगे। शो में सेना के अधिकारियों की आकर्षक कहानियां और विशेष सामग्री होगी। ऐसा करना का धोनी का एक ही मकसद है और वह ये की देश की सेवा करने वाले वीर जवानों को सूर्खियों में लाया जा सके। यही कारण है कि वह टीवी सीरीज में सैन्य अधिकारियों की निजी कहानियों को बताएगी।
महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट में वापसी
एक मीडिया हाउस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अभी इस सीरीज की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसके बाद ही शूटिंग शुरू की जाएगी। मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी आर्मी टेरीटोरियल में पैराशूट रेजिमेंट में एक लेफ्टीनेंट कर्नल है। जहां तक क्रिकेट में उनकी वापसी का सवाल है तो उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि जनवरी से पहले क्रिकेट में वापसी को लेकर उनसे न पूछा जाए।