Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: Rajasthan Royals के कप्तान Riyan Parag IPL 2026 में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। छह पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 61 रन निकले हैं, जिससे उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने इस पर चिंता जताने से साफ इनकार कर दिया है।

विक्रम राठौर का बड़ा बयान

राजस्थान के बल्लेबाजी कोच Vikram Rathour ने पराग का बचाव करते हुए कहा कि उनके खेल में कोई कमी नहीं है। 'मेरे हिसाब से यह सिर्फ समय की बात है। हर खिलाड़ी हर मैच में रन नहीं बनाता। हमें पूरा भरोसा है कि वह जल्द वापसी करेंगे और अकेले दम पर मैच जिताएंगे।'

चोट से वापसी का असर

राठौर ने यह भी बताया कि पराग हाल ही में चोट से लौटे हैं, जिसका असर उनकी लय पर पड़ा है। 'वह इंजरी से लौटे हैं और IPL से पहले ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए। IPL आसान टूर्नामेंट नहीं है, इसलिए थोड़ा समय लगना स्वाभाविक है।'

आंकड़े कर रहे हैं निराश

इस सीजन में पराग के स्कोर 14*, 8, 20, 3, 4 और 12 रहे हैं। टीम के ओपनर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मिडिल ऑर्डर की कमजोरी राजस्थान के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। KKR के खिलाफ भी टीम मजबूत शुरुआत के बावजूद 155/9 तक ही पहुंच पाई।

कप्तानी पर भी उठ रहे सवाल

लगातार दो हार के बाद पराग की कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। पूर्व खिलाड़ी Ravichandran Ashwin ने भी उनके फैसलों की आलोचना की, खासकर Ravindra Jadeja का सही इस्तेमाल न करने को लेकर।

अगले मैच में होगी बड़ी परीक्षा

इन आलोचनाओं के बीच राजस्थान रॉयल्स अब अपने अगले मुकाबले में Lucknow Super Giants से भिड़ेगी। टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए वापसी करनी होगी, और इस मुकाबले में पराग की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।