Sports

नई दिल्ली : शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को अगले हफ्ते होने वाले डेनमार्क ओपन में भाग लेने के लिए वीजा मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने इसे सुलझाने के लिए विदेश मंत्रालय की मदद मांगी है। डेनमार्क ओपन शीर्ष बीडब्ल्यूएफ सुपर-750 टूर्नामेंट है जो 15 से 20 अक्टूूबर तक ओडेन्से में खेला जाएगा। साइना ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को टैग करते हुए ट्वीट किया कि मेरे और मेरे ट्रेनर के लिए डेनमार्क जाने के लिए वीजा के संबंध में मेरा आपसे अनुरोध है। मुझे अगले हफ्ते ओडेन्से में टूर्नामेंट में खेलना है और अभी तक हमारे वीजा नहीं बने हैं। हमारेे मैच अगले हफ्ते मंगलवार से शुरू हो रहे हैं।

 

NO Such Result Found