दिल्ली: Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। Arun Jaitley Stadium में खेले जा रहे इस मैच में DC जहां मजबूत शुरुआत करना चाहेगी, वहीं PBKS की नजर शुरुआती विकेट लेकर दबाव बनाने पर होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं:
DC: 17 जीत
PBKS: 17 जीत
रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी पर है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार