Sports

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने होम ग्राउंड में IPL 2026 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद के साथ उतरेगी। 10 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ मेजबान DC प्लेऑफ की दौड़ में बहुत पीछे छूट गई है और उसे प्लेऑफ के लिए अपने सभी बचे मैच (4) जीतने होंगे। वहीं KKR को भी 9 मैचों में सिर्फ तीन जीत मिली है, लेकिन ये तीनों जीत पिछले तीन मैचों में आई है और वे अच्छे फॉर्म व बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ इस मैच में प्रवेश करेंगे। 

हेड-टू-हेड

कुल मैच : 35
दिल्ली : 15 जीत
कोलकाता : 19 जीत
कोई नतीजा नहीं: एक

पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन मानी जाती है, लेकिन हाल के मैचों में गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों को मदद मिली है। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने इस पिच पर कहर बरपाया था, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कैपिटल्स की टीम सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट हो गई थी। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अकील होसेन और नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की थी। इस सीजन में यहां खेले गए 5 मैचों में से चार मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। 

मौसम 

मैच के दौरान नई दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 22°C और ह्यूमिडिटी 45% रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है जिससे पूरा मैच देखने को मिलेगा। 

संभावित प्लेइंग XI 

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन 

कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती