Sports

खेल डैस्क : पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा शाहिद अफरीदी को चीफ सिलेक्टर बनने के फैसले का मजाक उड़ाया है। कनेरिया ने सोशल मीडिया पर अफरीदी के कथित रूप से गेंद को काटते हुए की फोटो शेयर की गई है। साथ ही लिखा है चीफ सिलेक्टर। गौर हो कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष नजम सेठी की देखरेख में शाहिद को चीफ सिलेक्टर बनाया गया था जिसका कनेरिया ने विरोध किया है।

 

अफरीदी के साथ 3 सदस्यीय पैनल में अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम भी होंगे। अफरीदी की अध्यक्षता वाली समिति न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम चुनेगी। बहरहाल, कनेरिया पहले भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर उनका करियर खराब करने का आरोप लगाते रहे हैं। दानिश का कहना था कि उन्हें टीम के कई सदस्य इस्लाम कबूलने को भी कहते थे। 

 

बता दें कि अफरीदी की उक्त फोटो साल 2019 की है जब लाइव टीवी पर उन्हें गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पाया गया था। अफरीदी को इसके लिए 2 मैचों का निलंबन भी झेलना पड़ा था। अपनी हरकत पर बात करते हुए अफरीदी ने बाद में कहा था कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। यह बस हो गया। मैं अपने गेंदबाजों की मदद करने और एक मैच जीतने की कोशिश कर रहा था। दुनिया में ऐसी कोई टीम नहीं है जो गेंद से छेड़छाड़ नहीं करती है। मेरे तरीके गलत थे। मैं शर्मिंदा हूं, मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था।