Sports

खेल डैस्क : जूडो में सोमवार रात भारत के हिस्से दो मेडल आए। पहले महिला वर्ग में सुशीला लिकमाबाम सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही। उसके ठीक बाद पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में भारत के विजय कुमार यादव ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। इस तरह गेम्स के तीसरे दिन भारत के पास दो मेडल आए। यादव की शुरूआत  अच्छी रही थी। उन्होंने राऊंड-32 में बाई मिली थी। इसके बाद राऊंड 16 में वह मॉरिशियस के विंसले गनगेया के साथ भिड़े जिसमें वह 10-0 से जीतने में सफल रहे। हालांकि क्वार्टरफाइनल मुकाबला ऑस्टे्रलिया के काट्ज से हारने के बाद यादव को रेचचेज में स्कॉटलैंड के मुनरो से भिडऩे का मौका मिला। उन्होंने मुकाबला जीतने के बाद ब्रॉन्ज के लिए साइप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ भिड़े जिसे 10-0 से हराकर वह मेडल जीतने में सफल रहे।

भारत के कॉमनवैल्थ गेम्स में अब तक के मेडलिस्ट
गोल्ड : सैखोम मीराबाई चानू, भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा वर्ग
गोल्ड : जेरेमी लालरिनुंगा, भारोत्तोलन पुरुष 67 किग्रा वर्ग
गोल्ड : अचिंता शुली वेटलिफ्टिंग पुरुषों की 73 किग्रा वर्ग
रजत : संकेत सरगर भारोत्तोलन पुरुष 55 किग्रा वर्ग
रजत : बिंद्यारानी देवी भारोत्तोलन महिला 55 किग्रा वर्ग
कांस्य : गुरुराजा पुजारी भारोत्तोलन पुरुषों की 61 किग्रा वर्ग
रजत : शुशीला लिकमाबाम जूडो महिलाओं की 48 किग्रा वर्ग
कांस्य : विजय कुमार यादव जूडो पुरुषों का 60 किग्रा वर्ग