एम्स्टडर्म : पहली बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली नीदरलैंड्स ने इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर के सुपर सिक्स स्टेज के दौरान तीन मैचों में तीन जीत के बाद नीदरलैंड्स ने महिला टी520 विश्व कप के लिए पहली बार क्वालिफिकेशन हासिल था।
आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन डी लीडे वल्डर् स्टेज पर टीम की स्किल्स दिखाने और कुछ क्राउड सपोटर् पाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'हम आईसीसी टी- 20 विश्व कप में अपनी पहली मौजूदगी के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह दुनिया की बेस्ट टीमों के साथ मुकाबला करने और नीदरलैंड्स में मौजूद कौशल को बड़े स्टेज पर दिखाने का एक शानदार मौका होगा। क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप हमारे घर के पास, इंग्लैंड में खेला जा रहा है, इसलिए हमें बड़ी ऑरेंज क्राउड और बहुत सारे सपोर्ट की उम्मीद है। यह जिदंगी भर का अनुभव होगा, सिर्फ हमारे लिए एक टीम के तौर पर ही नहीं, बल्कि हमारे परिवारों, दोस्तों और उन सभी के लिए भी जो डच महिला क्रिकेट को दिल से चाहते हैं।'
नीदरलैंड महिला टीम :
बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीगर्स, आइरिस ज़्विलिंग, इसाबेल वैन डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मर्थे वैन डेन राड, फेबे मोलकेनबोअर, रॉबिन रिज्के, रोजली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीगर्स और स्टेरे कैलिस।