Sports

जालन्धर : न्यजूीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ 30 रन की पारी खेलकर क्रिकेट विश्व कप का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल विलियमसन बतौर कप्तान क्रिकेटविश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले श्रीलंका के लिए महेला जयवद्र्धने 2007 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर थे। देखें रिकॉर्ड-

कप्तान के रूप में विश्व कप में सर्वाधिक रन
578 केन विलियम्सन, न्यूजीलैंड (2019)
548 महेला जयवर्धने, श्रीलंका (2007)
539 रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया (2007)
507 आरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया (2019)

लीडिंग स्कोरर लिस्ट में चौथे स्थान पर
648 रोहित शर्मा, भारत
647 डेविड वार्नर, ऑस्ट्रेलिया
606 शाकिब अल हसन, बांगलादेश
578 केन विलियमसन, न्यूजीलैंड
549 जो रूट, इंगलैंड

न्यूजीलैंड के लिए वनडे में रन
8361 रोस टेलर
7090 नाथन एस्टल
6626 मार्टिन गुप्टिल
6132 केन विलियमसन 
6083 ब्रैंडन मैक्कुलम