Sports

न्यूयॉर्क/फ्लोरिडा: गोल्फ की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 और गोल्फ लीजेंड टाइगर वुड्स को फ्लोरिडा में उनके घर के पास कार एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस खबर के सामने आते ही खेल जगत और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर वुड्स अपनी लैंड रोवर कार चला रहे थे और एक संकरी सड़क पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी ट्रेलर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो अधिकारियों ने वुड्स में “इम्पेयरमेंट” यानी सामान्य स्थिति में न होने के संकेत देखे।

पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में DUI (नशे में ड्राइविंग), प्रॉपर्टी डैमेज और कानूनी टेस्ट देने से इनकार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि शराब के सबूत नहीं मिले, लेकिन वुड्स ने यूरिन टेस्ट देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।

मार्टिन काउंटी शेरिफ के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब वुड्स की गाड़ी ट्रेलर से टकराने के बाद सड़क पर फिसलती हुई साइड में पलट गई। इससे पहले भी टाइगर वुड्स 2021 में एक बड़े कार एक्सीडेंट का शिकार हो चुके हैं, जिसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई थी और डॉक्टरों को पैर काटने तक की नौबत आ गई थी।

इस खबर के सामने आने के बाद गोल्फ जगत ने चिंता जताई, वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने हैरानी, मीम्स और तंज भरे रिएक्शन दिए। कुछ यूजर्स ने लिखा, 'Tiger in the Woods again', तो किसी ने मजाक में कहा, 'अब टाइगर रास्ते में भी आउट ऑफ बाउंड हो रहे हैं।'

NO Such Result Found