Sports

नई दिल्ली: आपने क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी देखें होंगे जो अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के कारण पूरी दुनियाभर में मशहूर हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच सबसे खतरनाक बल्लेबाजों के बारे में बताएंगें जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों के दिलों में खौफ पैदा किया हुआ है। इसमें भारत के पूर्व महान खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं। आइए जाने उन पांच खिलाडियों के नामों के  बारे में- 

1. एबी डीविलियर्स
इस लिस्ट में सबसे उपर दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डीविलियर्स हैं। वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। एबी को मिस्टर 360 डिग्री के नाम से भी जाना जाता है। वह मैदान के हर कौने में शॉट लगाने में माहिर हैं। डीविलियर्स जब भी चाहें तो तूफानी रफ्तार से रन गति को बढ़ा सकते हैं। एबी के नाम सबसे तेज शतक लगाने का और 150 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अब तक 404 अंतराष्ट्रीय मैचों में 18996 रन बनाए हैं। जिसमें 45 शतक और 102 अद्र्धशतक शामिल हैं। 
PunjabKesari
2. शाहिद अफरीदी
शाहिद अफ्रीदी पाकिस्तान के महान खिलाडिय़ों में से एक हैं। वह अपनी विफोटक बल्लेबाजी से बड़े बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं। अफरीदी अपनी खतरनाक बल्लेबाजी का कारण बूम बूम के नाम से जाने जाते थे। अफरीदी वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने दुनिया को बताया कि मैच की पहली बॉल पर भी छक्का लगाया जा सकता है। वनडे मैचों में उनके द्वारा 37 गेंदों पर लगाया गया शतक बड़े लंबे समय तक रिकॉर्ड रहा था। अफ्र्रीदी ने फाकिस्तान की और से खेलते हुए 523 मैचों में 11185 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 11 शतक और 51 अद्र्धशतक लगाए है।
PunjabKesari
3. क्रिस गेल
क्रिस गेल वेस्टइंडीज सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। माजूदा समय में गेल के इलावा शायद ही कोई बल्लेबाज होगा जिसने गेंदबाजो के दिलों में इतनी दहशत मचाई हो। गेल को लिमिटेड ओवरों का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। गेल ने आरसीबी की तरफ से आईपीएल 2013 में सबसे ताज शतक लगाया था। गेल ने अब तक 423 मैचों में 17673 रन बनाए है। जिसमें उन्होंने 39 शतक और 97 अद्र्धशतक बनाए हैं।
PunjabKesari
4. वीरेंद्र सहवाग
भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। सहवाग भारत के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में सेे हैं। उनकी बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है। वह मैच की पहली गेंद  से ही गेंदबाजों पर टूट पड़ते थे, चाहे फिर वो टेस्ट क्रिकेट हो यां फिर वनडे क्रिकेट हो। वह अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के कारण गेंदबोजों के उपर पूरी तरह हावी रहते थे। सहवाग ने 374 मैचों में 17253 रन बनाए हैं। जिस दौरान उन्होंने 38 शतक और 62 अद्र्धशतक लगाए हैं।
PunjabKesari
5. ग्लेन मैक्सवेल
आस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी बड़ी शॉटस लगाने में माहिर हैं। मैक्सवेल ने अपने आपको दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना लिया है। वह टी-20 क्रिकेट के महान खिलाड़ी साबित हुए हैं। उनके आगे बड़े बड़े गेंदबाजों का पसीना छूट जाता हैै। श्रीलंका के खिलाफ वल्र्ड कप 2015 में उन्होंने 51 गेंदों पर शतक जड़कर वल्र्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ शतक लगाया था। उन्होंने अभी तर 120 मैच खेलें हैं जिसमें उन्होंने 3 शतक और 18 अद्र्धशतकों की बदौलत 3075 रन बनाए हैं।
PunjabKesari