ग्लास्गो : ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पांचवां दिन भारतीय दल के लिए बहुत अहम होने वाला है। बॉक्सिंग के साथ साथ एथलेटिक्स के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। इसी के साथ ही आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग और पैरा-एथलेटिक्स में मेडल जीतने पर नजरें रहेंगी। बॉक्सिंग में पूर्व वर्ल्ड यूथ चैंपियन सचिन सिवाच, एथलेटिक्स में मुरली श्रीशंकर पुरुषों की लॉन्ग जंप के क्वालिफिकेशन सहित भारत के पास वेटलिफ्टिंग में अपने मेडल की संख्या बढ़ाने का मौका होगा। इन सबके बीच गुरिंदरवीर सिंह पुरुषों की 100 मीटर हीट में दौड़ेंगे जोकि भारत के सबसे तेज दौड़ने वाले एथलीट हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल :
एथलेटिक्स :
पुरुषों की 100 मीटर पहला दौर (हीट-4) : गुरिंदरवीर सिंह — दोपहर 2:40 बजे
पुरुषों की लंबी कूद क्वालिफिकेशन (ग्रुप-ए) : श्रीशंकर — दोपहर 3:00 बजे
पुरुषों की 110 मीटर बाधा पहला दौर (हीट-1) : तेजस शिर्से — दोपहर 3:55 बजे
पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफिकेशन (ग्रुप-बी) : लोकेश सत्यनाथन — शाम 4:20 बजे
पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल : सर्वेश अनिल कुशारे, आदर्श राम ज्योति शंकर और तेजस्विन शंकर — रात 11:40 बजे
पुरुषों की 110 मीटर बाधा फाइनल : तेजस शिर्से — देर रात 2:20 बजे (28 जुलाई) अगर क्वालीफाई करते हैं
पैरा एथलेटिक्स :
महिला शॉट पुट F57 फाइनल : शिल्पा कंचुगारकोप्पलु शायला और शर्मिला — रात 11:35 बजे
पुरुषों की T38 100 मीटर फाइनल : राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी — देर रात 1:57 बजे (28 जुलाई)
मुक्केबाजी :
पुरुष 60 किग्रा अंतिम-16 : सचिन — शाम 4:45 बजे
पुरुष 80 किग्रा अंतिम-16 : अंकुश — शाम 6:00 बजे
महिला 51 किग्रा अंतिम-16 : साक्षी — रात 10:30 बजे
पुरुष 70 किग्रा अंतिम-16:: सुमित — देर रात 1:00 बजे (28 जुलाई)
महिला 53 किग्रा फाइनल : ज्ञानेश्वरी यादव — शाम 5:30 बजे
जिम्नास्टिक :
महिला वॉल्ट फाइनल: प्रतिष्ठा सामंता — शाम 6:15 बजे
लॉन बॉल्स :
पुरुष सिंगल्स सेक्शन मैच : पुतुल सोनावाल — रात 10:05 बजे
महिला युगल सेमीफाइनल: पिंकी और रूपा रानी टिर्की (क्वालीफाई करने पर) — देर रात 1:10 बजे (28 जुलाई)
तैराकी :
पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट : साजन प्रकाश — दोपहर 3:00 बजे
फाइनल (क्वालीफाई करने पर) : देर रात 1:44 बजे (28 जुलाई)
पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल (हीट/फाइनल): आर्यन नेहरा — देर रात 1:07 बजे (28 जुलाई)
पैरा तैराकी :
पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक 'SB9' हीट : स्वातिक पाटिल — शाम 4:26 बजे
पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक 'एसबी9' फाइनल : स्वातिक पाटिल — रात 12:02 बजे (28 जुलाई), अगर क्वालीफाई करते हैं
भारोत्तोलन :
महिला 58 किग्रा फाइनल : बिंद्यारानी देवी सोरोखैबाम — रात 8:00 बजे
पुरुष 79 किग्रा फाइनल : वल्लूरी अजय बाबू — देर रात 12:30 बजे (28 जुलाई)
3 गुणा 3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल :
महिला पूल-बी मुकाबला : रीना आर. गुप्ता, लक्ष्मी आर. रायन्नावर, मीनाक्षी एच. जाधव और रितु सी. इरेन्गबाम — देर रात 12:00 बजे (28 जुलाई)