Sports

खेल डैस्क : कॉमनवैल्थ गेम्स की 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग प्रतिस्पर्धा में भारतीय वेटलिफ्टर ने स्नैच में 113 तो क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम भार उठाकर सिल्वर मैडल जीत लिया। यह कॉमनवैल्थ गेम्स 2022 में भारत का पहला मैडल है। संकेत कॉमनवैल्थ चैम्पियशिप में गोल्ड जीते थे। वह भारत के लिए 55 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर भी हैं।  ंसंकेत क्लीन एंड जर्क की दूसरी अटैम्प में जख्मी भी हो गए जिसके कारण वह तीसरा अटैम्प भी फाउल खेल गए। हालांकि पहले अटैम्प में 135 किलोग्राम भार उठाने के कारण उनके पास ही लीड रही जिससे वह सिल्वर जीतने में सफल रहे। 

मलेशिया के बीन कासदेन मोहम्मद स्नैच में 107 तो क्लीन एंड जर्क में 142 किलोग्राम उठाकर गोल्ड मैडल जीतने में सफल रहे। उन्होंने संकेत से सिर्फ एक किलोग्राम ज्यादा वजन उठाया।

Commonwealth Games, Commonwealth Games 2022, CWG 2022, Sanket Sagar Mahadev, Sports news, Weightlifting, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल खेल 2022, राष्ट्रमंडल खेल 2022, संकेत सागर महादेव, खेल समाचार, भारोत्तोलन

संकेत के लिए अच्छी बात यह रही कि 11 प्लेयर्स में वह अकेले वेटलिफ्टर थे जिन्होंने स्नैच की तीनों अटैम्प में कोई फाऊल नहीं किया।  संकेत ने पहली अटैम्प में 107, दूसरी में 111 तो तीसरी में 113 किलो वजन उठाया। वह क्लीन एंड जर्क स्पर्धा शुरू होने से पहले ही अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी बिन कासदेन मोहम्मद से 6 किलोग्राम की लीड ले चुके थे। इसके बाद क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में उन्होंने 135 किलोग्राम पहले अटैम्प में उठाकर सबके चेहरों पर मुस्कान ला दी। 

 

संकेत महादेव सरगर ने बीते साल ही ताशकंद में हुई राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 में पुरुषों के 55 किग्रा स्नैच वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। टॉप-पोडियम फिनिश के लिए भारतीय खिलाड़ी ने 113 किग्रा भार उठाया। इस लिफ्ट के साथ सरगर ने स्नैच का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। सरगर की इस उपलब्धि पर स्पोटर््स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ट्विट किया था- मेडल अलर्ट। संकेत महादेव सरगर ने कॉमनवेल्थ सीनियर चैंपियनशिप 2021 में पुरुषों की 55 किग्रा स्नैच श्रेणी में स्वर्ण जीतने के लिए 113 किग्रा भार उठाया।

Commonwealth Games, Commonwealth Games 2022, CWG 2022, Sanket Sagar Mahadev, Sports news, Weightlifting, राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल खेल 2022, राष्ट्रमंडल खेल 2022, संकेत सागर महादेव, खेल समाचार, भारोत्तोलन

संकेत सरगर को पिछले साल अक्टूबर में एनआईएस पटियाला में हुए कंपीटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए थे। महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले 21 साल के संकेत कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र है। वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 चैम्पियन थे और 55 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (स्नैच 108 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 139 किग्रा और टोटल 244 किग्रा) धारक भी है।