स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 9 अलग-अलग सीजन में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने रविवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB के IPL 2026 मैच के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
कोहली के बाद IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 500 प्लस रन बनाने वालों में दूसरे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 7 बार ऐसा किया है। फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने भी 7 बार IPL सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। लिस्ट में पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन का नाम भी शामिल है। धवन ने 5 बार ये कमाल किया है।
IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार 500+ रन वाले
9 - विराट कोहली
7 - डेविड वॉर्नर
7 - केएल राहुल
5 - शिखर धवन
गौर हो कि कोली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में 37 गेंदों पर 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कोहली के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब 280 मैचों की 272 इनिंग्स में 40.19 की औसत और 134.39 की स्ट्राइक रेट से 9203 रन बनाए हैं। कोहली ने IPL में 67 अर्धशतक और 9 शतक भी लगाए हैं। कोहली के नाम इस फ्रैंचाइजी लीग में 828 चौके और 312 छक्के हैं और वह पारी के दौरान 43 बार नॉट आउट भी रहे हैं।