Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : दुनिया के सबसे अक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को हमेशा ही मैदान और मैदान के बाहर मौज मस्ती करते हुए ही देखा गया है। वह चौके छक्के लगाने के साथ ही पूरी दुनिया में अपने इस स्वभाव के कारण जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो शेयर करते हुए भी दूसरे खिलाड़ियों की टांग खींचते रहते हैं। लेकिन यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वह रोत हुए दिखाई दे रहें हैं।

दरअसल मदर्स डे पर क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में वह अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गए और रोने लगे। मदर्स डे के मौके पर जहां सभी खिलाड़ियों और लोगों ने अपनी मां की सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर उन्हें याद किया। वहीं गेल अपनी मां को याद करते हुए रोने लगे। फैंस ने उनका यह रूप पहली बार देखा है।

😥😥 pic.twitter.com/Ufe5xrCClF

— Infidel 2.0 (@Infidel_strike) May 10, 2021

क्रिस गेल ने अपनी इस वीडियो के साथ में अपनी मां को याद करते हुए लिखा कि मुझे माफ करना। आपने हमें खाना खिलाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। हम बहुत बात करेंगे। मैं आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा। गेल की यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रही है। 

गौर हो कि क्रिस गेल की मां का निधन साल 2018 में दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। क्रिस गेल अपनी मां के बेहद करीब थे। इससे पहले भी कई बार क्रिस गेल अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो चुके हैं। क्रिस गेल आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने आईपीएल में खेले 8 मैचों में 178 रन बनाए। लेकिन कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को स्थगित करना पड़ा।