Sports

नई दिल्ली : विध्वंसक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 2015 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान आज ही के दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक (215) जड़ा था। खास बात यह थी कि 2010 में भी इसी दिन (24 फरवरी) को भारतीय लीजैंड सचिन तेंदुलकर ने भी दोहरा शतक जड़ा था। बहरहाल, जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप में खेली गई उक्त पारी में क्रिस गेल ने रिकॉर्ड 16 छक्के लगाए थे। उक्त मैच में गेल के अलावा मार्लोन सैम्युअल्स ने नाबाद 133 रन बनाए थे। दोनों ने इस मैच में 372 रन की विश्वकप रिकार्ड सांझेदारी की थी।

PunjabKesari

गेल की उक्त पारी की खास बात यह रही कि मैच शुरू होने से पहले ही विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने कहा था कि वह गेल विस्फोट करने के लिए तैयार है। गेल ने अपनी धमाकेदार पारी में 147 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के उड़ाकर 215 रन ठोके जबकि मार्लोन सैम्युअल्स ने 156 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के लगाकर नाबाद 133 रन बनाए। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 49.4 ओवर में 372 रन की विश्व रिकार्ड सांझेदारी से वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट पर 372 रन का विशाल स्कोर बनाया था।

PunjabKesari

जिम्बाब्वे को वर्षा के कारण 48 ओवर में 363 रन बनाने का लक्ष्य मिला। लेकिन जिम्बाब्वे 44.3 ओवर में 289 रन ही बना पाई। जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स ने 76 और क्रेग इरविन ने 52 रन बनाए। बहरहाल, उक्त मैच में गेल ने 5 ओवर में 35 रन पर 2 विकेट भी झटके। अपने मैच विजयी प्रदर्शन के कारण वह मैन आफ द मैच भी बने।

PunjabKesari

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं ये खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर- (200*) 24 फरवरी 2010 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ  
वीरेंद्र सहवाग- (219) 8 दिसंबर 2011 वेस्टइंडीज के खिलाफ
रोहित शर्मा- (209)  2 नवंबर 2013 आस्ट्रेलिया के खिलाफ
रोहित शर्मा- (264) 14 नवंबर 2014 श्रीलंका के खिलाफ
रोहित शर्मा- (208*) 13 दिसंबर 2017 श्रीलंका के खिलाफ
क्रिस गेल- (215) 24 फरवरी 2015 जिम्बाम्बे के खिलाफ
मार्टिन गप्टिल- (237*) 22 मार्च 2015 वेस्टइंडीज के खिलाफ
फखर जमान- (210*)  20 जुलाई, 2018 जिम्बाम्बे के खिलाफ