Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई पुलिस ने रेसलर नरसिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नरसिंह पर आरोप है की उन्होंने आदर्श आचार सहिंता का उलंघन किया है।नरसिंह यादव के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे से एसीपी के पद पर पदस्थापित हैं और वो कांग्रेस उम्मीदवार संजय निरुपम के चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात अंधेरी (पश्चिम) के यादव नगर में निरुपम के चुनाव प्रचार के दौरान उन्हे बंदोबस्त के लिए तैनात किया गया था। यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा किया। कानून के अनुसार, किसी भी अधिकारी को किसी भी राजनीतिक दल के लिए प्रचार करने की अनुमति नहीं है और नाही वह किसी के साथ मंड साझा कर सकते है। वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की सुचना दी गई और एक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई।