Sports

रायपुर : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मुम्बई इंडियंस (MI) के खिलाफ चार विकेट झटकर पर्पल कैप पर अपना कब्जा कर लिया। 2016 और 2017 में लगातार पर्पल कैप जीतने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 36 साल की उम्र में भी अपनी कला नहीं खोई है, बल्कि ऐसा लग रहा है कि वह और भी बेहतर होते जा रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उनके चार विकेट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को रोमांचक जीत दिलाई। इसी के साथ यह इस सीजन में उनके विकेटों की संख्या 21 तक पहुंच गई है और वह पर्पल कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए है। 

शनिवार को कगिसो रबाडा 18 और रविवार को दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ दो विकेट लेकर अंशुल कम्बोज 19 विकेट तक पहुंच गए थे। ये दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। इसके बाद एलएसजी के प्रिंस यादव और सनराइज़र्स हैदराबाद के इशान मलिंगा 16-16 विकेट के साथ आते हैं। फिर गुजरात टाइटंस के राशिद खान और राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर 15-15 विकेट वाले गेंदबाज हैं। 

वहीं ऑरेंज कैप तालिका के मामले में पिछले मैच में एलएसजी के खिलाफ दो गेंदों पर शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली, एमआई के खिलाफि भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए और इसी वजह से वह अब भी दसवें स्थान पर अटके हुए हैं। उनके नाम अब भी 379 रन हैं, ठीक उतने ही जितने 30 अप्रैल को थे। ऑरेंज कैप शीर्ष 10 बल्लेबाजो की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

सनराइजर्स हैदराबाद के हाइनरिक क्लासन (494 रन) और अभिषेक शर्मा (475 रन) अब भी पहले और दूसरे स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के केएल राहुल 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। शनिवार को RR के खिलाफ 84 रन बनाने वाले गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 462 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, वहीं RR के वैभव सूर्यवंशी 440 रन के साथ शीर्ष पांच को पूरा करते हैं। उनके और कोहली के बीच जीटी के साई सुदर्शन, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार संजू सैमसन, SRH के नंबर 3 बल्लेबाज इशान किशन, और एमआई के सलामी बल्लेबाज रायन रिकलटन हैं।