खेल डैस्क : निश्चित तौर पर 18 दिसंबर रविवार का दिन पूरी दुनिया में खेल प्रेमियों के लिए खास होगा। लुसैल स्टेडियम में जब फ्रांस और अर्जेंटीना की टीमें फीफा विश्व कप ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी तो दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसकों की नजरें इस पर होंगी। कतर में होने की वजह से यह विश्व कप पहले ही ऐतिहासिक बन गया है। ऊपर से कई बड़े ऊलटफेर, दिग्गज का फेल होना, अंडरडॉग टीमों का बाहर आना जैसे कई करिश्मे इस विश्व कप में देखे गए। आइए अर्जेंटीना बनाम फ्रांस फाइनल से पहले जानें वह बातें जो फीफा 2022 के इतिहास में लिखी जा चुकी हैं...

साऊदी से हारने के बावजूद फाइनल में अर्जेंटीना
फीफा विश्व कप में ऐसी कई जीत आईं जिसने प्रशंसकों को हैरान कर रख दिया। सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हरा दिया। यह जीत इतनी बढ़ी थी कि राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया गया। इसी तरह ब्राजील को देखा जा सकता है कि मैच दर मैच जीतने के बाद अपने नृत्य के लिए लोकप्रिय हो रहे ब्राजील खिलाडिय़ों को अंत में निराशा झेलनी पड़ी।

कतर ने शराब/बीयर बैन कर दी
फीफा 2018 को 1.12 बिलियन लोगों ने देखा था। जबकि पूरे टूर्नामेंट को 3.2 बिलियन लोगों ने। इस बार भी यह इवेंट खास है। एशिया में सिर्फ दूसरी बार यह विश्व कप हो रहा है जबकि अरब में पहली बार। एक स्थाई स्टेडियम के बाद 7 नए स्टेडियम बनाए गए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया गया। शराब-बीयर पर पाबंदी के कारण भी यह विश्व कप चर्चा में रहा।

हैरी केन पेनल्टी किक चूक गए
विश्व कप में मोरक्को ने दिखा दिया कि अंडरडॉग क्या होता है। क्रोएशिया जो एक बार फिर से फाइनल के लिए जाती दिखी थी अचानक सेमीफाइनल से बाहर हो गई। कई ऊलटफेर हुए। जापान ने दो बड़े उलटफेर किए। पहले संयुक्त राज्य अमरीका तो बाद में नीदरलैंड के खिलाफ। जर्मनी और स्पेन ने साबित कर दिया कि प्रतिष्ठा बड़ी होने का मतलब यह नहीं है कि आपको सफलता मिल जाएगी। इंग्लैंड के कप्तान हेरी केन पेनल्टी चूक गए। दावेदार मानी जा रही इंगलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

फैंस ने क्रिस्टियानो को रोते हुए देखा गया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो यह विश्व कप नहीं भूल पाएंगे। दावेदार के रूप में उभरी पुर्तगाल जैसे-जैसे मैच खेलती गई, उनकी रणनीति भी तेजी से बदलती गई। आखिरी मैच में रोनाल्डो को 64वें मिनट में उतारा गया तब पुर्तगाल 0-1 से पीछे चल रही थी। रोनाल्डो ने जोर लगाया। दो बड़े शॉट लगाए लेकिन अंत में उनके हाथ निराशा ही लगी। लंबे फुटबॉल करियर में रोनाल्डो का संभवत: यह आखिरी विश्व कप था। उनका विश्व कप जीतना का सपना धरा का धरा ही रह गया।

एम्बाप्पे फिर ले गए फ्रांस को फाइनल में
पेले, डिएगो माराडोना और जिनेदिन जिदान फीफा विश्व कप में प्रदर्शन कर चमके थे। कुछ ऐसा ही मौका फ्रांस के फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे के पास भी है। उनकी टक्कर दशक के बेहतरीन फुटबॉलर मेस्सी के साथ फीफा फाइनल में होगी। इस विश्व कप में एम्बाप्पे 6 मैचों में 5 गोल कर चुके हैं। उनकी मेसी (5) के साथ सीधी टक्कर है। बात स्पष्ट है- फाइनल में जो गोल करेगा गोल्डन बूट का दावेदार भी बनेगा।