ढाका : बंगलादेश ने आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी।
बंगलादेश की महिला टीम ने इस साल की शुरुआत में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 ग्लोबल क्वालिफायर में हिस्सा लिया था और टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की। ग्रुप और सुपर सिक्स स्टेज में बिना हारे रहने के बाद वे प्रतियोगिता में पहले नंबर पर रहे। टीम 25 मई को स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के बीच त्रिकोणीय-सीरीज़ के लिए एडिनबर्ग जाएगी, जिसके बाद वे अपने टी-20 वल्डर् कप वार्म अप मैचों के लिए लॉफबोरो जाएंगे। बंगलादेश अपना विश्वकप अभियान 14 जून को एजबेस्टन में नीदरलैंड्स के खिलाफ शुरू करेगा।
टी20 विश्वकप के लिए बंगलादेश की टीम :
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (वाइस कैप्टन), शर्मिन अख्तर सुप्ता, सोभना मोस्तरी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फहीमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिसना, मारूफा अख्तर, शंजीदा अख्तर मघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस और ताजनेहर।