Sports

चंडीगढ़ : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हॉकी चंडीगढ़ की ओर से आयोजित एक समारोह में टोक्यो ओलिम्पिक के स्टार हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पांचों हॉकी खिलाडिय़ों रूपिंदर पाल सिंह, गुरजंत सिंह, मोनिका मलिक, शर्मिला देवी, रीना खोखर, शिवेंद्र सिंह और गुरमिंदर सिंह को पांच-पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि दो कोचों को 2.5 लाख रुपए की नकद राशि दी गई। इस अवसर पर दत्तात्रेय ने खिलाडिय़ों सितारों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा और पंजाब के बहुत सारे खिलाड़ी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नई खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक जीतने वालों को छह करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता ओलंपियनों को 2.5 करोड़ रुपए दे रही है। राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़यिों को पुरस्कार के रूप में 23.25 करोड़ रुपए दिए हैं। सभी राज्यों को खिलाड़यिों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खेल नीति तैयार करनी चाहिए ताकि वे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस मौके पर पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा उपस्थित रहे।