Sports

खेल डैस्क : चट्टोग्राम के मैदान पर श्रीलंकाई टीम ने वापसी करते हुए बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 287 रन का लक्ष्य श्रीलंका को दिया था। श्रीलंका की शुरूआत खराब रही लेकिन पाथुम निसांका और चरिथ असलांका ने पारी को संभाला और 200 पार ले गए। निसांका ने जहां अपने वनडे करियर का छठा शतक जमाया ते वहीं, असलांका ने 93 गेंदों पर 91 रन बनाए। निसांका जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। यह पिछले 5 वनडे में उनका तीसरा शतक है। इसके बाद हसरंगा और दुनिथ ने टीम को जीत की राह दिखाई। 

 

 

बांग्लादेश 286/7 (50 ओवर) 
बांग्लादेश की शुरूआत खराब रही जब लगातार दूसरे मैच में लिटन दास 0 पर ही आऊट हो गए। लेकिन सैम्य सरकार और कप्तान शान्तो ने पारी को आगे बढ़ाया। सौम्य सरकार ने जहां 66 गेंदों पर 68 रन बनाए तो शान्तो ने 39 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। मध्यक्रम में तौहीद ने नाबाद रहते हुए 102 गेंदों पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए और स्कोर 286 तक ले गए। इस दौरान मुशफिकुर रहीम ने 28 गेंदों पर 25, मेहदी हसन ने 12, तंजीम हसन साकिब ने 18 तो तस्कीन अहमद ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए। 
श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी करते हुए वानिंदु हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, दिलशान मधुशंका ने 30 रन देकर 2 विकेट लीं। प्रमोद ने भी 72 रन देकर 1 विकेट लिया। 

 

 

श्रीलंका 287-7 (47.1 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही। अविष्का फर्नांडो 0, कप्तान कुसल मेंडिस 16 तो समरविक्रमा 1 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन इसके बाद निसांका और चरिथ असलांका ने पारी को आगे बढ़ाया। निसांका ने जहां 113 गेंदों पर 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से 114 रन बनाए तो वहीं, असलांका ने 93 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। जानिथ जब 16 गेंदों पर 9 रन बनाकर आऊट हो गए तो दुनिथ (15) और वानिंदु हसरंगा (25) ने पारी को संभाला और अपनी टीम को जीत दिला दी। श्रीलंका इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

 


पहला वनडे जीत चुका बांग्लादेश
चट्टोग्राम के मैदान पर खेला गया पहला वनडे बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीता था। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए कप्तान कुसल मेंडिस के 59, जानिथ के 67 रनों की बदौलत 255 रन बनाए थे। बांग्लदेश के लिए शौरीफुल, तस्कीन और तंजीम 3-3 विकेट लेने में सफल रहे। जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत भले ही खराब रही। लिटन दास 0 तो सौम्य सरकार 3 तो तौहीद 3 रन बनाकर आऊट हो गए लेकिन कप्तान नजमुल शान्तो ने 129 गेंदों पर 122 तो मुशफिकुर रहीम ने 84 गेंदों पर 73 रन बनाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
बांग्लादेश :
लिटन दास, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब
श्रीलंका : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका