Sports

खेल डैस्क : लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड को अब 257 रन की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 371 रन के लक्ष्य के बाद दूसरी पारी में इंगलैंड की शुरूआत खराब रही थी। लेकिन मध्यक्रम में बेन स्टोक्स के साथ मिलकर बेन डंकेट ने पारी को संभाल लिया। अब टेस्ट के आखिरी दिन इंगलैंड को जीतने के लिए 257 रन बनाने हैं।

 

 

ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 416-10
ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में पहले खेलते हुए डेविड वॉर्नर की बदौलत तेज शुरूआत की थी। वार्नर ने 66, उसमान ख्वाजा ने 17 रन बनाए। लबुछेन ने 47 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ ने 184 गेंदों पर 110 रन बनाए। यह उनका 32वां टेस्ट शतक था। उन्हें ट्रेविस हेड का बाखूबी साथ मिला जिन्होंने 77 रन बनाए। अंत में एलेक्स कैरी और पैट कमिंस के 22-22 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन बनाए।

 

 

इंगलैंड पहली पारी 325-10
इंगलैंड ने जैक क्राऊले और बेन डंकेट की बदौलत जोरदार शुरूआत की। क्राऊले ने 48 गेंदों पर 48 रन बनाए। ओली पोप ने 63 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया। लेकिन डंकेट ने 134 गेंदों में 98 रन बनाकर टीम को मजबूती तक पहुंचाया। लेकिन मध्यक्रम में हैरी ब्रूक 50 को छोड़कर कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।

 

 

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी 279-10
91 रन की लीड मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरूआत करने चाही। डेविड वॉर्नर ने 76 गेंदों पर 25 तो लबुछेन ने 30 रन बनाए। एक छोर संभालते हुए ख्वाजा ने 77 रन बनाए। स्मिथ ने 34, हेड ने 7, ग्रीन ने 18, एलेक्स कैरी ने 21, स्टार्कस ने 15 तो कमिंस ने 11 रनों का योगदान देकर स्कोर 279 तक पहुंचाया और 371 रन की लीड हासिल कर ली।

 

 

इंगलैंड दूसरी पारी 113-4
चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंगलैंड ने चार विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। उनके सभी प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। क्राऊले 3, ओली पोप 3, हैरी ब्रूक 4 तो जो रूट 18 रन बनाकर आऊट हो गए। डंकेट ने 67 गेंदों पर 50 रन बना लिए हैं। उनके साथ बेन स्टोक्स 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अभी इंगलैंड को जीत के लिए 257 रन बनाने हैं और उसके पास छह विकेट बाकी हैं।