Sports

नई दिल्ली : अनुभवी गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने मंगलवार को जारी पुरुषों की ‘टोक्यो ओलिम्पिक खेल रैंकिंग’ में भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करके लगातार दूसरी बार इस खेल महाकुंभ के लिए क्वालीफाई किया। इस भारतीय ने 60वें स्थान पर रहकर ओलिम्पिक में जगह बनाई। संयोग से यह खेलों की रैंकिंग में कोटा हासिल करने का आखिरी स्थान भी था।

भारत एक स्थान का हकदार था तथा लाहिड़ी ताजा विश्व गोल्फ रैंकिंग में 340वें स्थान पर रहते हुए भारतीयों में शीर्ष पर थे। लाहिड़ी ने ट्वीट किया- अभी कुछ समय पहले बहुत अच्छी खबर मिली। टोक्यो ओलिम्पिक में जगह। विश्वास नहीं कर सकता कि मुझे एक बार फिर से तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

अदिति अशोक भी महिलाओं के वर्ग में क्वालीफाई करने की दौड़ में है। उनकी क्वालीफिकेशन की पुष्टि 29 जून को महिलाओं की ओलिम्पिक रैंकिंग जारी होने के बाद होगी। अदिति ने रियो ओलिम्पिक में भी हिस्सा लिया था।