Sports

इर्विन (स्कॉटलैंड) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरे दौर में तीन ओवर 75 के लचर प्रदर्शन के साथ आईएसपीएस हांडा महिला स्कॉटिश ओपन टूर्नामेंट में कट हासिल करने में नाकाम रहीं। लेडीज यूरोपीय टूर पर 5 बार की विजेता अदिति ने पहले दौर में 81 का स्कोर बनाया था। अदिति ने दूसरे दौर में एक बोगी और एक डबल बोगी की जिसका उनका स्कोन तीन ओवर रहा। वह दोनों दौर में एक भी बर्डी नहीं लगा पाईं।

 

अदिति स्कॉटिश ओपन में आठ बार हिस्सा लेते हुए छह बार कट से चूकीं हैं जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023 में आया जब वह संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की मिनजी ली (तीन अंडर 69) और मेगान खेंग आठ अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही हैं।

 

जीव जांबिया गोल्फ लीजेंड्स में संयुक्त 19वें स्थान पर 
भारत के जीव मिल्खा सिंह जांबिया गोल्फ लीजेंड्स के पहले दौर में पार 72 के स्कोर से संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर हैं। भारत में अगले हफ्ते लीजेंड्स टूर प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाले जीव ने एक बर्डी और एक बोगी की जिससे उन्होंने पार का स्कोर बनाया। साइमन खान ने पहले दौर में छह अंडर 66 के स्कोर के साथ बढ़त बना ली है और वह लीजेंड्स टूर पर पहली जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रहे हैं। 

 

लाहिड़ी लिव गोल्फ ग्रीनबियर में संयुक्त 38वें स्थान पर
भारत के अनिर्बान लाहिड़ी लिव गोल्फ ग्रीनबियर के शुरुआती दौर में पार 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर है। लाहिड़ी ने इस 54 होल की स्पर्धा के पहले दिन एक बोगी और एक बर्डी लगाई। पिछले साल के व्यक्तिगत चैम्पियन टेलोर गूच 54 खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में बोगी रहित सात अंडर 63 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है।