Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में शनिवार को भाला फेंक का स्वर्ण पदक अपने नाम करके भारत को ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में अब तक का पहला पदक दिलाकर नया इतिहास रचा। अभिनव बिंद्र के बाद भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज चोपड़ा के इस शानदार प्रदर्शन पर अभिनव बिंद्र ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनव बिंद्रा ने कहा कि मैं इस समय बहुत खुश हूं।

अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नीरज चोपड़ा के लिए स्वर्ण पदक। इस युवा खिलाड़ी के सामने नतमस्तक हूं। आपने देश के सपने को पूरा किया। शुक्रिया। साथ ही क्लब (स्वर्ण पदक के) में आपका स्वागत है - इसकी बहुत जरूरत थी। आप पर बहुत गर्व है। मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। 

गौर हो कि आखिरी बार भारत को ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक दिलाया था। अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया था।