Sports

चेन्नई शतरंज ओलंपियाड से निकलेश जैन की रिपोर्ट 

मामल्लापुरम,( निकलेश जैन ) 44वें शतरंज ओलिम्पियाड में पाँचवाँ दिन भारत के लिए कुछ इतिहासिक परिणाम लेकर आया है और भारत की छह टीमों मे से चार टीमों नें इस कठिन राउंड को जीतकर पदक की संभावनाओं को मजबूत किया है और अब आने वाले मुकाबलों मे भारत के प्रदर्शन पर दुनिया की नजरे रहेंगी ।

युवा बी टीम का कमाल स्पेन का किला किया ध्वस्त

PunjabKesari

भारत की बी टीम को अब बेमिशाल टीम कहना ही उचित होगा क्यूंकी इस टीम नें खिताब की प्रबल दावेदार स्पेन को पराजित करते हुए सभी को चौंका दिया है ,पहले बोर्ड पर डी गुकेश नें महान खिलाड़ी अलेक्सी शिरोव को पराजित करते हुए टीम को जीत दिलाने मे मुख्य भूमिका निभाई बल्कि अब वह विश्व रैंकिंग के हिसाब से आनंद और हरीकृष्णा के बाद भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए है । टीम के लिए जीत दिलाने में अधिबन भास्करन को बड़ा योगदान रहा और उन्होने एडुयार्डो इटूरिजागा को पराजित करते हुए टीम को दूसरा अंक दिलाया ,निहाल सरीन नें डेविड अंटोन को ड्रॉ रोका जबकि प्रग्गानंधा को संतोष लतासा से हार का सामना करना पड़ा ,इस प्रकार भारत स्पेन से 2.5-1.5 से जीतने में कामयाब रहा ।

तनिया की चौंथी जीत से भारत नें फ्रांस को हराया

PunjabKesari

टॉप सीड भारत की प्रमुख महिला टीम नें आज तनिया सचदेव के शानदार लय के चलते अपनी लगातार पाँचवीं जीत दर्ज की , भारत के लिए चौंथे बोर्ड पर खेलते हुए तानिया नें आन्द्रीया नवरोटेसकू को पराजित करते हुए टीम को जीत दिलाने में एक बार फिर मुख्य भूमिका निभाई ,कोनेरु हम्पी ,हरिका द्रोणावल्ली और आर वैशाली नें अपनी बाजिया ड्रॉ खेली और भारत फ्रांस से 2.5-1.5 से जीतने में कामयाब रहा । भारत की महिला बी टीम को जॉर्जिया से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा जबकि सी टीम को ब्राज़ील नें ड्रॉ पर रोक लिया ।

अर्जुन की जीत से वापसी ,भारत नें रोमानिया को हराया

PunjabKesari

भारत की प्रमुख टीम के लिए आज का दिन अच्छा रहा ,कल फ्रांस से ड्रॉ खेलने के बाद आज भारत नें अर्जुन एरिगासी की एमिलियन मिरकेय के खिलाफ जीत और हरीकृष्णा पेंटाला ,विदित गुजराती और एसएल नारायनन के ड्रॉ से रोमानिया को 2.5-1.5 से पराजित कर दिया । भारत की पुरुष की सी टीम नें कल की हार से उबरते हुए आज चिली को 2.5-1.5 से हराया ।

ओलंपियाड में आज पुरुष वर्ग के मुख्य मुकाबलों में अर्मेनिया नें इंग्लैंड को , यूएसए नें इज़राइल को पराजित किया जबकि महिला वर्ग में रोमानिया नें पोलैंड को मात दी जबकि उक्रेन और अजरबैजान के बीच मुक़ाबला ड्रॉ रहा ।

Rank after Round 5 - Open

Rk. SNo FED   Team Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4 
1 11 IND   India 2 IND2 5 5 0 0 10 96 17,5 29
2 12 ARM   Armenia ARM 5 5 0 0 10 77 15 28
3 14 UZB   Uzbekistan UZB 5 4 1 0 9 84 17 27
4 2 IND   India IND 5 4 1 0 9 79 15 29
5 1 USA   United States of America USA 5 4 1 0 9 77 13,5 31
6 32 CUB   Cuba CUB 5 4 1 0 9 72,5 15,5 26
7 13 IRI   Iran IRI 5 4 1 0 9 71 14,5 27
8 10 ENG   England ENG 5 4 0 1 8 81 14,5 32
9 4 ESP   Spain ESP 5 4 0 1 8 80,5 14,5 32
10 7 NED   Netherlands NED 5 4 0 1 8 79 16 27
11 22 ISR   Israel ISR 5 4 0 1 8 78,5 15,5 29
12 15 FRA   France FRA 5 3 2 0 8 78 15,5 28
13 18 CZE   Czech Republic CZE 5 4 0 1 8 73 16 24
14 26 ITA   Italy ITA 5 4 0 1 8 73 15 29
15 24 GEO   Georgia GEO 5 4 0 1 8 71,5 16 26
16 5 POL   Poland POL 5 3 2 0 8 68,5 13,5 29
17 40 KAZ   Kazakhstan KAZ 5 4 0 1 8 68 15 23
18 35 LTU   Lithuania LTU 5 4 0 1 8 66 14,5 26
19 33 AUT   Austria AUT 5 4 0 1 8 65 13 29
20 9 GER   Germany GER 5 4 0 1 8 63 14 26

 

Rank after Round 5 - Women

Rk. SNo FED   Team Team Games   +    =    -   TB1   TB2   TB3   TB4 
1 1 IND   India IND 5 5 0 0 10 85 15,5 30
2 3 GEO   Georgia GEO 5 5 0 0 10 80 15 29
3 20 ROU   Romania ROU 5 5 0 0 10 79 14,5 28
4 2 UKR   Ukraine UKR 5 4 1 0 9 84 15,5 30
5 6 AZE   Azerbaijan AZE 5 4 1 0 9 83,5 15,5 30
6 10 KAZ   Kazakhstan KAZ 5 4 1 0 9 80 15 29
7 4 POL   Poland POL 5 4 0 1 8 91,5 15,5 33
8 5 FRA   France FRA 5 4 0 1 8 81 15 31
9 8 GER   Germany GER 5 4 0 1 8 81 14,5 32
10 9 ARM   Armenia ARM 5 4 0 1 8 80,5 16,5 26
11 15 BUL   Bulgaria BUL 5 4 0 1 8 80,5 16 28
12 12 HUN   Hungary HUN 5 4 0 1 8 75 14,5 29
13 31 PER   Peru PER 5 4 0 1 8 69 15 27
14 19 ISR   Israel ISR 5 4 0 1 8 69 14 27
15 18 SRB   Serbia SRB 5 4 0 1 8 66 14,5 26
16 23 CZE   Czech Republic CZE 5 4 0 1 8 66 13,5 28
17 24 VIE   Vietnam VIE 5 4 0 1 8 65 13,5 26
18 11 IND2   India 2 IND2 5 4 0 1 8 63 14 28
19 21 ENG   England ENG 5 4 0 1 8 63 13,5 27
20 47 DEN   Denmark DEN 5 4 0 1 8 60 15 24