Sports

हेंगसुई , चीन ( निकलेश जैन ) में शुरू हुए आईएमसीए माइंड चैंपियनशिप में भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अब तक हुए 12 ब्लिट्ज़ मुकाबलों में 8.5 अंको के साथ एकल बढ़त बना ली है । ब्लिट्ज़ के फॉर्मेट में खिलाड़ियों को कुल 22 मुक़ाबले खेलने है । दरअसल राउंड के अनुसार कुल 11 राउंड होने है जिसमें हर राउंड में खिलाड़ी दो मुक़ाबले खेल रहे है । 

हम्पी नें फिलहाल अपने 6 राउंड में से अब तक 8 जीत 3 हार और 1 ड्रॉ के साथ 8.5 बनाए है । अब तक उन्होने अपनी ब्लिट्ज़ रेटिंग में भी 44 अंको की शानदार बढ़त दर्ज की है ।  दूसरे स्थान पर 8 अंको के साथ चीन की पूर्व विश्व चैम्पियन तान ज़्होंगयी तो रूस की गुनिना वालेंटीना 7.5 अंको के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है । जबकि भारत की एक ओर उम्मीद हरिका द्रोणावल्ली 6.5 अंको के साथ सातवे स्थान पर है । 

Rank after Round 12

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 5   GM Koneru Humpy IND 2466 8,5 0,0 81,0 2606 20 44,0
2 11   GM Tan Zhongyi CHN 2408 8,0 0,0 82,5 2567 20 50,8
3 2   GM Gunina Valentina RUS 2491 7,5 0,0 66,0 2532 20 12,4
4 1   GM Lei Tingjie CHN 2502 7,0 2,0 77,5 2507 20 2,4
5 8   GM Kosteniuk Alexandra RUS 2451 7,0 1,0 82,0 2503 20 18,0
6 4   GM Stefanova Antoaneta BUL 2469 7,0 1,0 76,5 2493 20 9,6
7 7   GM Harika Dronavalli IND 2452 6,5 0,0 78,0 2457 20 2,0
8 13   IM Paehtz Elisabeth GER 2381 6,5 0,0 68,5 2444 20 21,6
9 3   GM Dzagnidze Nana GEO 2488 6,0 0,0 85,5 2453 20 -12,0
10 15   GM Khotenashvili Bela GEO 2361 6,0 0,0 66,5 2443 20 27,2
11 12   GM Krush Irina USA 2397 5,5 2,0 77,5 2394 20 -0,8
12 14   IM Abdumalik Zhansaya KAZ 2368 5,5 0,0 57,0 2393 20 8,0
13 6   GM Zhao Xue CHN 2460 4,5 0,0 80,0 2338 20 -42,0
14 9   GM Ushenina Anna UKR 2433 4,0 0,0 71,5 2306 20 -40,0
15 10   IM Bodnaruk Anastasia RUS 2429 3,5 0,0 72,0 2252 20 -56,0
16 16   GM Muzychuk Mariya UKR 2358 3,0 0,0 66,0 2211 20 -45,2

पुरुष वर्ग में बात करे तो 12 राउंड के बाद भारत के विदित गुजराती 7 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है और अब देखना होगा की क्या वह कल के निर्णायक चरण में मुक़ाबले जीत सकेंगे । अब तक हुए मुक़ाबले में उन्होने 4 जीत 2 हार और 6 ड्रॉ के साथ कुल 7 अंक जुटाये है । फिलहाल ब्लिट्ज़ में चीन के बू जियांगी 8 अंक के साथ पहले तो हंगरी के रिचर्ड रापो 7.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

Rank after Round 12 ( पुरुष वर्ग ) 

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3  K rtg+/-
1 16   GM Bu Xiangzhi CHN 2671 8,0 0,0 81,0 2845 20 56,0
2 15   GM Rapport Richard HUN 2674 7,5 0,0 85,0 2822 20 48,0
3 1   GM Andreikin Dmitry RUS 2793 7,0 0,0 82,0 2761 20 -9,6
4 3   GM Korobov Anton UKR 2738 7,0 0,0 78,5 2744 20 3,2
5 7   GM Vidit Santosh Gujrathi IND 2715 7,0 0,0 78,0 2776 20 21,2
6 6   GM Leko Peter HUN 2721 7,0 0,0 75,5 2756 20 12,4
7 5   GM Yu Yangyi CHN 2724 6,5 0,0 77,5 2729 20 2,0
8 2   GM Dominguez Perez Leinier USA 2743 6,5 0,0 72,0 2753 20 3,2
9 13   GM Fedoseev Vladimir RUS 2684 6,5 0,0 71,5 2729 20 15,6
10 8   GM Gelfand Boris ISR 2706 6,5 0,0 70,0 2730 20 7,6
11 11   GM Wang Hao CHN 2688 6,5 0,0 69,5 2746 20 20,0
12 14   GM Ponomariov Ruslan UKR 2681 5,0 1,5 77,0 2649 20 -11,6
13 12   GM Jones Gawain C B ENG 2687 5,0 0,5 70,0 2643 20 -15,6
14 10   GM Cheparinov Ivan GEO 2695 4,5 0,0 68,5 2634 20 -20,8
15 9   GM Le Quang Liem VIE 2699 4,0 0,0 74,0 2597 20 -32,8
16 4   GM Mamedov Rauf AZE 2730 1,5 0,0 67,0 2381 20 -98,8